फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   water five two lacs

परिवार के पांच सदस्यों को नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाकर की डकैती

Tue, 30 Jul 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
water five two lacs
बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव सुघ माजरी में छह बदमाशों ने एक परिवार के बच्चे समेत पांच सदस्यों को घर में बंधक बनाकर डकैती की। चार बदमाश घर के बाहर निगरानी पर खड़े रहे, जबकि दो बदमाशों ने घर के बरामदे में सो रहे परिवार को डंडे व पिस्टल दिखाकर उठाया और एक कमरे में बंधक बनाया। बदमाशों ने बंधक बनाते ही पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद एक महिला ने बदमाशों को पानी पिलाया। बदमाशों ने कहा हमें पता है, तुम्हारे पास दो लाख रुपये है। वो रुपये हमें दे दो, नहीं तो जान से हाथ धोओंगे। लेकिन उन्होंने उनके पास कोई पैसे न होने की बात कहीं, इसके बाद बदमाशों ने रॉड से अलमारी का ताला तोड़ उसके अंदर रखे करीब दो लाख के गहने, दो मोबाइल व 24 सौ रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाश कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर वहां से फरार हो गए। बुड़िया थाना पुलिस व सीआईए की टीमों ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक बेटा ड्यूटी, दूसरा गया था कांवड लेने
सुघ माजरी निवासी मूर्ति देवी ने बताया कि उसके पास तीन बेटे व एक बेटी है। सबसे बड़ा लड़का सोनू व बेटी राखी विवाहित है। बड़ा बेटा सोनू कावड़ लेने के लिए हरिद्वार गया हुआ था। जबकि दूसरा बेटा अमन मानकपुर में हैफेड के गोदाम पर चौकीदारी करता है। वह भी रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर था। उनके घर पर उसकी बेटी बडौदा निवासी राखी व उसका छह वर्षीय बेटा शिवम आया हुआ था। सोमवार रात को घर पर वो, उसके बेटे सोनू की पत्नी रूबी, छोटा बेटा ललित, बेटी राखी, उसकी बेटी राखी का छह साल का बेटा शिवम थे।
विज्ञापन

कमर पर बांधी पिस्टल दिखाकर कमरे के एक कोने में बिठाया
मूर्ति देवी ने बताया कि सोमवार रात को वह घर के बरामदे और आंगन में सोए हुए थे। उनके घर बिना गेट के है। रात करीब डेढ़ बजे दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए और उनके हाथों में बिड्डे और कमर पर पिस्टल बांधी हुई थी। आते ही उन्होंने आंगन में सो रहे सभी परिवार सदस्यों को उठाया। एक बदमाश ने कमर पर बांधी पिस्टल दिखाई और दूसरे ने डंडे का भय दिखाकर उन्हें कमरे में ले गए। कमरे में जाकर उन्हें एक कोने में बिठा दिया और उनसे दो लाख रुपये मांगने लगे। उन्होंने बदमाशों का कहा कि वे गरीब है। इतने पैसे उनके पास नहीं है। बदमाशों ने उन्हें धमकाया कि पैसे नहीं दिए तो वे जान से हाथ धोओंगे। बदमाशों ने इस दौरान उनसे दो मोबाइल छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाबी न देने पर रॉड से तोड़ा अलमारी का लॉकर
दो लाख रुपये नहीं देने पर बदमाशों ने उनसे अलमारी की चाबी मांगी। लेकिन उन्होंने चाबी न होने का बहाना बनाया। इस पर एक बदमाश ने पहले अलमारी का ताला खोलना चाहा। लेकिन उनसे नहीं खुला। फिर उसने लोहे की रॉड से अलमारी का ताला तोड़ा। मूर्ति देवी ने बताया कि बदमाशों ने अलमारी के अंदर से एक सोने का सेट, हाथों के कंगन, सोने की चेन, छह जोड़ी बालियां, 12 तोले का चांदी का सेट, चार पाजेब की जोड़ी व 24 रुपये की नकदी लूट ली।
पुत्रवधू व बेटी के थे गहने
मूर्ति देवी ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसने अपने बड़े बेटे सोनू की शादी रूबी से की थी। वहीं, उसकी बेटी ने भी अपने गहने अलमारी में रखे हुए थे। बदमाशों ने अलमारी से जो सोने व चांदी के गहने लूटे। वे उसकी पुत्रवधू रूबी और बेटी के थे। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने जिस कमरे में उन्हें एक कोने में बिठाया हुआ था। उस कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर चले गए।
आधे घंटे बाद दो दोस्तों को बुलाकर खुलवाई कमरे की कुंडी
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कमरे की कुंडी लगाकर उन्हें अंदर बंद करके चले गए थे। बदमाशों के पास हथियार देख वह काफी सहम गए थे। मूर्ति देवी ने बताया कि उन्होंने बदमाशों को केवल दो फोन दिए। जबकि एक फोन उसकी पुत्रवधु ने छुपा लिया था। बदमाशों के जाने के बाद उसके बेटे ललित ने अपने दोस्त के पास फोन किया। करीब आधे घंटे बाद वे पहुंचे और कमरे की कुंडी खोलकर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सुघ माजरी गांव में लूट की सूचना मिलने पर बुड़िया थाना पुलिस व सीआईए पुलिस ने मुआयना किया था। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। जिस घर में बंधक बनाकर लूट हुई है। वह घर गांव के बाहर है। आरोपी कहां से गए और किस वाहन में गए, इसकी भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
कुलदीप सिंह यादव, एसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed