{"_id":"686580a6b479f67f020467f9","slug":"water-filled-on-the-road-near-the-bus-stand-in-ranjitpur-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140206-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रणजीतपुर में बस अड्डे के पास सड़क पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रणजीतपुर में बस अड्डे के पास सड़क पर भरा पानी
Thu, 03 Jul 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। रणजीतपुर में बस अड्डे के पास पानी निकासी के लिए आज तक नाला नहीं बन पाया। नाला न होने से गंदा पानी सड़क पर ही बह रहा है। जिससे राहगीरों के अलावा वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के गांव रामपुर गेंदा निवासी ऋषिपाल रामपुर गेंदा, ब्रह्मपाल रानीपुर, रजत, रमेश, परविंद्र, सुलतान सिंह काठगढ़, सुरेंद्र गुर्जर काठगढ़, रतनलाल का कहना है कि रणजीतपुर में दर्जनों दुकानें बस स्टैंड पर बनी हैं। पानी निकासी के लिए रणजीतपुर बस स्टैंड पर नाला नहीं बना होने के कारण बारिश का पानी मेन सड़क पर जमा हो जाता हैं।
इससे वाहन चालकों को अपने वाहन इसी पानी से निकालने पड़ते हैं। वाहनों से गंदे पानी के छीटें दुकानदारों व दुकानों पर सामान लेने आने वाले लोगों पर गिर जाते हैं। पिछले दस दिनों से रणजीतपुर बस स्टैंड की सड़क पर बारिश का पानी जमा है। क्षेत्र के दो दर्जन गांवों से लड़के व लड़कियां पढ़ाई के लिए व्यासपुर व यमुनानगर के लिए बस लेते हैं। रणजीतपुर में बस स्टैंड नहीं होने के कारण छात्रों को खुले आसमान के नीचे बस का इंतजार करना पड़ता हैं।
विज्ञापन
कई बार जब छात्र छात्राएं बस के इंतजार में सड़क पर खड़े होते है वाहनों की तेज स्पीड के कारण बारिश से हुए जलभराव के कारण उनके ऊपर गिरने से उनके कपड़े तक खराब हो जाते हैं। मांग है कि रणजीतपुर में बस स्टैंड का शेड बनाया जाए व पानी निकासी के लिए सड़क की दोनों तरफ नाला बनाया जाए।