फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   water filled on road's from 18.3 MM rain

18.3 एमएम बरसात : सड़कों पर जलभराव, ओवरफ्लो हुए तालाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
water filled  on road's from 18.3 MM rain
जिले में शुक्रवार की रात आसमानी बिजली की गर्जना के साथ पूरी रात वर्षा का क्रम जारी रहने से कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। कहीं कम तो कहीं ज्यादा बरसात हुई है। गन्ना व चारे की फसलें लहलहा उठी हैं। वहीं वन संपदा को बारिश से फायदा हुआ है। शुक्रवार की रात रुक-रुक कर बरसात होती रही। शनिवार दिन निकलने के साथ ही बादल छंटने लगे। एक-दो स्थानों पर दिन में भी हल्की छींटे पड़ी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार व सोमवार को आंशिक बादल छाने के साथ एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। आठ जून से दस जून तक सतही हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन

मीरा सद्भावना चौक से नमस्ते चौक के बीच सड़क के इलाके में पानी निकासी नहीं होे पाने के कारण कई प्रतिष्ठानों में पानी घुस गया। सुबह कर्मचारी काम पर आए और पानी निकाने में जुट गए। यही स्थिति शहर में कई जगह रही। जनकपुरी कालोनी के समीप व टीकरी कैलाश रोड से लगती वसंत विहार कालोनी की कुछ गलियों में भी स्थिति खराब बनी रही। कई गांवों में जोहड़ ओवरफ्लो हो गए। नगला रोड़ान में जोहड़ ओवरफ्लो होने से गांव की गलियों में पानी का ठहराव हो गया। ग्रामीणों को भारी परेशानी हुई। बड़ागांव में भी जोहड़ के पानी से दिक्कत पैदा हो गई। बड़ागांव से संगोहा की सड़क पर पानी भर गया।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान सुबह 37.6 डिग्री, दोपहर को 34.5 डिग्री व न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह शत प्रतिशत व दोपहर को 46 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 21.1 एमएम रहा। जबकि 18.3 एमएम वर्षा दर्ज की गई। एक दिन पूर्व शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.6 व न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस था। पिछले साल पांच जून को अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed