फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Water entered the houses due to one hour of heavy rain, Yamunanagar

एक घंटे की तेज बारिश से घरों में घुसा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Water entered the houses due to one hour of heavy rain, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो दिन से आस लगाए बैठे लोगों को मंगलवार शाम बारिश से राहत मिली। मात्र एक घंटे की तेज बारिश में कई घरों में पानी भर गया। वहीं पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी की नलके वाली गली में एक मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बारिश से शहर की सड़क नदिया सी नजर आई। भारी बारिश के बीच लोग घर में पानी घुसने से रोकने के प्रबंध करते नजर आए।
शहर के सीवरेज ओवरफ्लो हो गए। सीवरेज का पानी घरों में बैक मारने लगा। नालियों का पानी गलियों में बहा। जिससे चारों ओर गंदगी फैल गई। एक घंटे की झमाझम के बाद करीब तीन घंटे कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश जारी रही। वहीं बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे मौसम ठंडा हो गया। बारिश के बाद लोग घरों से पानी निकालने की मशक्कत करनी पड़ी। महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी बाल्टी, मग व बर्तन लेकर पानी निकालते नजर आए। इस दौरान लोगों ने नगर निगम, अधिकारियों व प्रशासन को जमकर कोसा। लोगों ने कहा कि समय रहते यदि निकासी का प्रबंध किया होता तो उनका नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन

तेज बारिश से पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी की नलके वाली गली स्थित एक मकान की छत गिर गई। छत गिरने से कुछ मिनट पहले ही 13 वर्षीय बच्ची कमरे की सफाई करके निकली थी। छत गिरने से जोरदार धमका हुआ। लोगों को लगा कि बिजली गिरी है। इस दौरान राजकुमार राजू ने बताया कि उसके मकान में उसने एक कमरा बनाया हुआ है। वह बताशा बनाने का काम करता है और कमरे में चीनी की बोरियां, तेल सहित अन्य सामान रखा हुआ था। मंगलवार को बारिश के दौरान उसकी 13 वर्षीय बेटी शीतल कमरे की सफाई कर रही थी। वह सफाई करके निकली तो चंद मिनट बाद जोरदार धमका हुआ। जब उन्होंने देखा तो कमरे की छत भरभरा कर ढह गई। जिससे उसका हजारों का सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि उसके बच्चे वहां नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कालोनियों में हुआ जलभराव
ट्विन सिटी कई करीब दो दर्जन से ज्यादा कालोनियों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। यमुनानगर की पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी, आनंद कॉलोनी, कैंप, वीनानगर, आदर्श नगर, गुलाब नगर, गांधीनगर, चांदपुर, विजय कालोनी, लाजपतनगर, ससौली, कांसापुर, विष्णु नगर, जोगिंद्र नगर, लक्ष्मी गार्डन, कमानी चौक, टैगोर गार्डन, सरोजनी कालोनी, दशमेश कालोनी, गोल्डनपुरी कॉलोनी, चूनाभट्टी, तीर्थनगर, बाडी माजरा, जमना गली, पुराना रादौर रोड फाटक, आजाद नगर की सभी गलियां, चौधरी कॉलोनी, पतालपुरी, मुंडा माजरा, तेजली, छोटी लाइन, जगाधरी छोटी लाइन, सिविल लाइन, रेलवे बाजार, स्कूल रोड, झंडा चौक, देवीभवन बाजार, खेड़ा बाजार सहित कई अन्य कॉलोनियों में जलभराव की समस्या हुई। इस दौरान कई कालोनियों में पानी घरों में घुस गया।
छछरौली की कई दुकानों में भरा पानी
छछरौली। कस्बा में भारी बारिश से गलियां सड़कें जलमग्न हो गई। बाजार में कई दुकानों में पानी घुस गया। निकासी का इंतजाम न होने से मुख्य बाजार, बस स्टैंड, एनएच, विश्राम गृह और सबसे ज्यादा नुकसान जमना मार्केट में होता है। यहां सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। बारिश से मुख्य बाजारों में दुकानों में घुस गया। दुकानदारों व कस्बा वासियों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के पास नाले की निकासी नहीं है, जिस कारण नाले से पानी बाजार में बहता है। दुकानदारों ने बताया कि यह समस्या कई वर्षों से चली आ रही है, जिसका प्रशासन व विभाग ने कोई स्थाई प्रबंध नहीं किया है। वहीं नेशनल हाईवे जगाधरी पावंटा रोड पर सड़क किनारे बने दुकानों, ढाबों व होटलों द्वारा नाले की जगह छोड़कर अपनी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश से आसपास के इलाकों में यातायात बाधित रहा। संवाद

मूसलाधार बारिश से प्रताप नगर जलमग्न
प्रतापनगर। कस्बे और आसपास क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र जलमग्न हो गया है। प्रताप नगर के मुख्य बाजार से लेकर बस स्टैंड तक सभी जगहों और सड़कों पर पानी बहने लगा। मूसलाधार हुई बारिश से शहर के मुख्य बाजारों में दुकानों के अंदर तक पानी घुस गया। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बस स्टैंड, सरकारी अस्पताल, नेशनल हाईवे, कुट्टीपुर रोड के पास नाले से पानी की निकासी नहीं हो रही है। जिसकी वजह से आसपास की कॉलोनियों व बाजार में बारिश के चलते जलभराव हो गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है बल्कि यह समस्या तो पिछले कई वर्षों से चली आ रही है। जिसका सरकार प्रशासन और विभाग ने आज तक भी कोई स्थायी प्रबंध नहीं किया है। जिसके चलते कस्बावासियों और स्थानीय दुकानदारों को हर साल बरसात के सीजन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे बने दुकानों, ढाबों व होटलों द्वारा नाले की जगह को छोड़कर अपनी जगह ऊंचा करने पर भी सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। संवाद

घर में घुसा बारिश का पानी निकालती महिला।   संवाद

घर में घुसा बारिश का पानी निकालती महिला। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

छछरौली बाजार में सड़क पर जमा पानी व गुजरता रेहड़ी चालक।   संवाद

छछरौली बाजार में सड़क पर जमा पानी व गुजरता रेहड़ी चालक। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed