फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Water crisis at Hathinikund Barrage, only 2254 cusecs of water

Yamuna Nagar News: हथिनीकुंड बैराज पर जल संकट, मात्र 2254 क्यूसेक पानी

Fri, 21 Jun 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 21 Jun 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Water crisis at Hathinikund Barrage, only 2254 cusecs of water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। तीन राज्यों को पानी सप्लाई करने वाले हथिनीकुंड बैराज जल संकट से जूझ रहा है। वीरवार शाम पांच बजे यहां मात्र 2254 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। यह न्यूनतम से भी काफी कम है। हालांकि सुबह छह बजे यहां 7830 क्यूसेक पानी रहा। वहीं कई दिनों से दिल्ली को पानी देने को लेकर हिमाचल प्रदेश व हरियाणा में बैठकों का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश के पास पर्याप्त पानी न हो पाने से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी यह मामला ठंडा बस्ती में चला गया।
तीन राज्यों में पानी का बंटवारा करने वाले हथिनीकुंड बैराज पर पहाड़ों में बारिश न होने से पानी की किल्लत का अधिक सामना करना पड़ रहा है। बारिश न होने से जल संकट गहराने लगा है। हालांकि बुधवार रात को मौसम में कुछ परिवर्तन आया है। बीती रात पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र में बारिश हुई है। बारिश के कारण ही सुबह यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन उसके बाद पानी की कमी हो गई।
विज्ञापन

यदि ऐसे हालात रहे तो प्रदेश सहित दिल्ली व उत्तर प्रदेश में भयंकर जल संकट उत्पन्न हो सकता है। हथिनीकुंड बैराज पर दो दशक में कभी इतना जल संकट देखने को नहीं मिला। जानकारों की माने तो इस बार भयंकर गर्मी पड़ रही है, लेकिन बारिश नहीं हुई। गर्मी से बर्फ पिंघल रही है, जिससे यमुना में पानी पहुंच रहा है, लेकिन बारिश होना जरूरी है। बारिश होने के बाद ही स्थिति में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैराज के गेज रीडर शेर सिंह ने बताया कि वीरवार शाम 5:00 बजे 2254 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। हालांकि सुबह 6:00 बजे 7830, सुबह सात बजे 7625, आठ बजे 7274, नौ बजे 4947, दस बजे 4619, सुबह 11:00 बजे 5003, दोपहर 12:00 बजे 4895 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जबकि दोपहर एक बजे 4326, दो बजे 3627, चार बजे 1704, पांच बजे 2254 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जिसमें से पश्चिम नहर को 1759, यमुना को 352 में यूपी को 153 पानी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed