फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Khair tree cut from Panchayat land, villagers angry

Yamuna Nagar News: पंचायती जमीन से काटा खैर का पेड़, ग्रामीणों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Khair tree cut from Panchayat land, villagers angry
नैनावाली गांव में पंचायती जमीन पर काटे गए खैर के पेड़। ग्रामीण - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। बहादुरपुर पंचायत के अंतर्गत नैनावाली गांव में पंचायती जमीन से बीती रात अज्ञात व्यक्ति की ओर से खैर का पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। सुबह ग्रामीणों ने पंचायती जमीन पर पेड़ कटा हुआ देखा तो इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों और वन विभाग को दी। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों ने मामले में जल्द से जल्द आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर सरपंच प्रवीण ने खैर का पेड़ काटे जाने की जानकारी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को दी। बीडीपीओ की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पंचायत स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, पेड़ पंचायती जमीन पर था, इसलिए मामले में पंचायत स्तर से कार्रवाई की जानी है। सरपंच प्रवीण ने बताया कि मामले की सूचना बीडीपीओ को दे दी गई है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed