{"_id":"62378ed119fde63d330f894e","slug":"was-slapped-in-front-of-villagers-hurt-young-man-hanged-himself-from-a-tree-in-the-garden-yamuna-nagar-news-knl102382333","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: ग्रामीणों के सामने मारा था थप्पड़, आहत युवक ने बाग में पेड़ से फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: ग्रामीणों के सामने मारा था थप्पड़, आहत युवक ने बाग में पेड़ से फंदा लगा दी जान
Mon, 21 Mar 2022 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर ( हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर ( हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:00 AM IST
सार
सुसाइड नोट में भी मृतक ने एक युवती व भेड़थल निवासी युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में सदर जगाधरी के गांव शाह कामेशपुर स्थित बाग में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक की गांव की ही एक युवती के साथ दोस्ती थी। कुछ दिन पहले युवती ने उसे ग्रामीणों के सामने थप्पड़ मार दिया था।
तभी से वह परेशान चल रहा था। सुसाइड नोट में भी मृतक ने एक युवती व भेड़थल निवासी युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बाल छप्पर निवासी जसराज उर्फ राजू ने सदर जगाधरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा हैप्पी गांव के चौक पर नाई की दुकान चलाता था। शनिवार को उसका भतीजा सुबह दुकान पर गया था। शाम करीब सवा पांच बजे उसे पता चला कि हैप्पी ने गांव शाह-कामेशपुर के पास बाग में जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचा। वहां पर जाकर देखा कि हैप्पी का शव पेड़ से लगे फंदे पर लटका हुआ था। जांच करने पर उसकी कमीज की जेब में सुसाइड नोट बरामद किया गया। उसमें लिखा था कि उसकी मौत का कारण गांव की एक युवती और भेड़थल निवासी राजू मीटवाला है। दोनों का मोबाइल नंबर भी उस पेज पर लिखा हुआ था। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर व जसराज की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
महिला ने ग्रामीणों के सामने मारे थे थप्पड़
जेब से सुसाइड नोट मिला था। जिसमें लिखा हुआ था कि मेरी मौत का कारण गांव की ही एक युवती व राजू मीट वाला है। बताया जा रहा है कि हैप्पी की गांव की ही एक युवती के साथ दोस्ती थी। कुछ दिन पहले उनका विवाद हो गया था। जिसमें युवती ने उसे ग्रामीणों के सामने थप्पड़ मार दी थी। जिसके बाद से ही वह परेशान रहता था। मृतक हैप्पी इकलौता बेटा था। उसके पिता की आठ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी बहन व मां हैं।
सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।