फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Virendra got first place in hammer throw competition

हैमर थ्रो प्रतियोगिता में वीरेंद्र पाया पहला स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
Virendra got first place in hammer throw competition
रादौर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में 51वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता अपने समापन की ओर है। शुक्रवार को महिला व पुरुष वर्ग में प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस दौरान लड़कों की हैमर थ्रो और लड़कियों की थ्री लेग रेस करवाई गई। हैमर थ्रो प्रतियोगिता में वीरेंद्र ने और लड़कियों की थ्री लेग रेस में अंजलि व आयुषी ने संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेज के डीपी डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लड़कों की हैमर थ्रो प्रतियोगिता में वीरेंद्र ने पहला स्थान पाया। जबकि शगुन दूसरे स्थान और फतेह सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की थ्री लेग रेस में अंजलि व आयुषी ने संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया। सोनिया, आशना ने दूसरा स्थान पाया। वहीं रेनु और देवकी तीसरे स्थान पर रहीं। डीपी ने बताया कि कॉलेज में करवाई जा रही प्रतियोगिता में विद्यार्थी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेल बेहद जरूरी है। सभी विद्यार्थियों को किसी न किसी खेल में भाग लेना चाहिए। इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता के साथ अनुशासन और मिलकर कार्य करने की भावना उत्पन्न करती है। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। वहीं इसमें सुनहरे भविष्य की भी अपार संभावनाएं हैं। कॉलेज की यह वार्षिक प्रतियोगिता दो दिवसीय होती थी। परंतु कोरोना संक्रमण के कारण इस बार यह प्रतियोगिता दस दिन में करवाई गई है। ताकि हर दिन दो खेल करवाए जाएं और उतनी ही संख्या में खिलाड़ियों को बुलाया जा सके। डॉ. महेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता का शनिवार को समापन होगा। जिसमें खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान श्रेष्ठ खिलाड़ी चुनकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed