फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villager Sandeep had committed theft in Hansraj's house, arrested

Yamuna Nagar News: गांव के ही संदीप ने की थी हंसराज के घर में चोरी, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Villager Sandeep had committed theft in Hansraj's house, arrested
दरियापुर में हंसराज के घर चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव के ही संदीप ने उनके घर में चोरी की थी। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

बिलासपुर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि गांव दरियापुर निवासी हंसराज ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 17 अगस्त को वह पत्नी के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। 20 अगस्त को जब वह अपने घर आया तो उसके कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। उसके घर से जेवरात व रुपये गायब थे। शिकायत के बाद मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दरियापुर निवासी संदीप कुमार उर्फ पालू के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से चोरी का मोबाइल और रुपये बरामद किए गए है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed