फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vikrant Chauhan becomes Bar Association head

Yamuna Nagar News: विक्रांत चौहान बने बार के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vikrant Chauhan becomes Bar Association head

विज्ञापन
यमुनानगर। जिला बार एसोसिएशन का 42 वां प्रधान का ताज अधिवक्ता विक्रांत सिंह चौहान के सिर सजा। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अधिवक्ता दिनेश चौहान को 163 मतों के अंतर से हराया। प्रधान चुने गए अधिवक्ता विक्रांत सिंह चौहान को कुल 607 वोट पड़े, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अधिवक्ता दिनेश चौहान को 444 और अधिवक्ता राजीव कुमार चहल को 431 वोट पड़े।
उप प्रधान बनी सोनिया रोहिल्ला को 1069 और उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी अधिवक्ता नीलम सैनी को 401 मत पड़े। जनरल सेक्रेटरी बने अधिवक्ता विशाल गर्ग को 885 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह को 588 मत पड़े। ज्वाइंट सेक्रेटरी बने अधिवक्ता शुभम गौतम को 917 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अधिवक्ता हिमांशु मदान को 557 मत पड़े। ट्रेजरर चुने गए अधिक्ता शुभम पाल को 1084 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अधिवक्ता पंकज बसातियां को 388 वोट पड़े। बता दें बार चुनाव में मतदान की प्रक्रिया सुबह साढ़े सात बजे शुरू हो गई थी। जोकि शाम चार बजे तक चली। साढ़े चार बजे वोटों की गिनती शुरू हुई और साढ़े छह बजे तक नतीजे सामने आ गए थे।
विज्ञापन

----------

पिछली बार अरुण ढांडा बने थे प्रधान
बता दें पिछली बार जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद ताज अधिवक्ता अरुण ढांडा के सिर पर सजा था। उन्हें 543 वोट पड़े थे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रहे अधिवक्ता विक्रांत सिंह चौहान को 377 वोट पड़े थे। इसी तरह जनरल सेक्रेटरी के पद पर अधिवक्ता अभिषेक बांगर को 696, अधिवक्ता विशाल गर्ग को 413 वोट पड़े थे। वहीं ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए अधिवक्ता सर्वजीत सिंह गुंबर को 314 और अधिवक्ता शानू शर्मा को 1167 वोट मिले थे। इसी प्रकार उप प्रधान के लिए अधिवक्ता रविंद्र सिंह संधू और ट्रेजरर के लिए अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी को उस समय निर्विरोध चुन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
1980 से अब तक बार को इतने मिल चुके प्रधान

वर्ष से तक रह चुके प्रधान
1980-1981 साहिब सिंह
1981-1982 जीएस खुराना

1982-1983 एचसी मित्तल

1983-1984 सुरजीत मेहता
1984-1985 एमएम शर्मा
1985-1986 सीएल कौशिक

1986-1987 आईएस शर्मा

1987-1988 बीएस चौहान
1988-1989 जीएस खुराना
1989-1990 सुरजीत मेहता

1990-1991 साहिब सिंह

1991-1992 राज कुमार नरवाल
1992-1994 सुरजीत मेहता
1994-1995 एचसी मित्तल

1995-1996 साहिब सिंह

1996-1997 बीएस चौहान
1997-1998 सुल्तान सिंह
1998-1999 निरंजन सिंह सैनी

1999-2001 रामेश्वर सिंह

2001-2002 राम कुमार रादौरी
2002-2003 सतिंद्र पाल ढांडा

2003-2004 राम कुमार रादौरी
2004-2005 रामेश्वर सिंह

2005-2006 बीएस चौहान
2006-2007 यशपाल सिंह रजहेड़ी
2007-2008 प्रदीप कुमार राठौड़
2008-2009 जिले सिंह
2009-2010 अजय शांडिल्य

2010-2011 प्रदीप कुमार राठौड़
2011-2012 जोगिंद्र सिंह सागडी
2012-2013 रणबीर सिंह खरकाली

2013-2014 धूम सिंह कांबोज
2014-2015 बृजेश प्रताप

2015-2016 गुरमीत सिंह खुर्दबन
2016-2018 अजय कुमार शर्मा

2018-2019 पवन कुमार पूनिया
2019-2020 बलविंद्र कुमार सैनी
2020-2021 भानू प्रताप सिंह चौहान

2021-2022 बृजेश कुमार सिंह पुंडीर

2022-2023 पवन कुमार पूनिया
2023-2025 अरुण ढांडा
2025-

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed