फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vehicles were hired for PM's program, but Rs 29 lakh was not paid

Yamuna Nagar News: पीएम के कार्यक्रम के लिए किराये पर ली गाड़ियां, नहीं हुआ 29 लाख का भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Vehicles were hired for PM's program, but Rs 29 lakh was not paid
थर्मल प्लांट की ओर से की किया जाना है भुगतान, 50 से 60 गाड़ियाें को अधिकारियों के लिए किया गया था हायर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को कैल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट तीसरी सुपर क्रिटिकल यूनिट की आधारशिला रखी थी। इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन की तरफ से 50 से 60 गाड़ियों को किराये पर लिया गया था। दो माह बाद भी गाड़ियों के मालिक को करीब 29 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। गाड़ियों के संचालक किराये के लिए आरटीए कार्यालय तो कभी अन्य अधिकारियों के कार्यालयों में चक्कर काट रहे हैं। उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिलता।
कैल में हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने काफी तैयारी की थी। अधिकारियों ने एक-एक दिन में कई बार कैल के सभा स्थल पर चक्कर लगाए। जिला मुख्यालय से कार्यक्रम स्थल तक आने जाने के लिए अधिकारियों के पास पर्याप्त गाड़ियां नहीं थी। इसलिए सफेद रंग की इनोवा व बोलेरो गाड़ियों को कार्यक्रम होने तक किराये पर लिया गया। इसके लिए प्रशासन ने आरटीए की ड्यूटी लगाई थी। आरटीए ने अपने स्तर पर 50 से 60 गाड़ियों का प्रबंध करके प्रशासन को इनके पंजीकरण नंबर और ड्राइवर के नाम सहित सूची सौंप दी। गाड़ियों के किराये का भुगतान किलोमीटर के हिसाब से करना था। अब दो माह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी किसी भी गाड़ी का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

-----
अब डीसी ऑफिस से हो रही वेरिफिकेशन:
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जो गाड़ियां हायर की गई थी उनके किराये का भुगतान थर्मल पावर प्लांट के अधिकारियों को करना था। क्योंकि यह सारा कार्यक्रम थर्मल प्लांट का ही थी। गाड़ियों कुल किराया करीब 29 लाख रुपये बनता है। अब इन गाड़ियों की वेरिफिकेशन डीसी कार्यालय से की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि गाड़ियों में कौन-कौन से अधिकारी कब-कब बैठे थे। कार्यक्रम के अलावा वह और कहां-कहां गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो गाड़ियां हायर की गई थी उनका पूरा ब्यौरा तैयार करके डीसी कार्यालय में जांच चुका है। भुगतान जल्द करने को लेकर डीसी से बात हो चुकी है। बहुत जल्द ही सभी की पेमेंट हो जाएगी।
- हैरतजीत कौर, आरटीए यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed