{"_id":"69d6c76bcc43e61fec0a2bf7","slug":"vehicle-thief-caught-during-blockade-stolen-bike-recovered-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-154056-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नाकाबंदी के दौरान वाहन चोर काबू, चोरी की बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नाकाबंदी के दौरान वाहन चोर काबू, चोरी की बाइक बरामद
Thu, 09 Apr 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेप्ट सेल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी एक युवक चोरी की बाइक को लेकर दादूपुर पुल से होता हुआ जाएगा। सूचना के आधार पर टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर जांच की तो उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। आरोपी ने यह बाइक 30 मार्च को छछरौली क्षेत्र से चोरी की थी। पूछताछ में आरोपी पहचान गांव इब्राहिमपुर निवासी मतलूब के नाम से हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद