फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Valid got the crown, still people in 71 colonies are helpless to buy and sell land

Yamuna Nagar News: वैध का मिला ताज, फिर भी 71 कॉलोनियों में लोग जमीन बेचने-खरीदने को मोहताज

Thu, 21 Dec 2023 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 21 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Valid got the crown, still people in 71 colonies are helpless to buy and sell land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की 71 कॉलोनियों से अवैध का टैग हटाकर भले उन्हें वैध का ताज पहना दिया गया। इसके बाद भी यहां के लोग जमीन बेचने-खरीदने के लिए मोहताज हैं। इसकी वजह कॉलोनियां का डाटा अभी तक एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) पोर्टल पर नहीं अपलोड होना बताया जा रहा है। इस संबंध रियल एस्टेट ब्रोकर एंड इंवेस्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्कूल शिक्षामंत्री व मेयर को पत्र समाधान की गुहार लगाई है।
नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत अप्रैल में 35 और अगस्त में 36 कॉलोनियों को वैध घोषित किया गया था। उम्मीद थी कि अभी तक अवैध होने के कारण इन कॉलोनियों में जो मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलीं और विकास कार्य नहीं हो पाए, वह सब वैध होने की घोषणा के बाद सिरे चढ़ेंगे। इसके विपरीत हालात ये हैं कि अभी तक इन कॉलोनियों में लोग चाहकर भी जमीन खरीद और बेच नहीं पा रहे।
विज्ञापन

रियल एस्टेट ब्रोकर एंड इंवेस्टर एसोसिएशन के उप प्रधान मनोज पंजेटा ने बताया कि किसी भी जमीन की रजिस्ट्री के लिए एनडीसी जरूरी है, जो पोर्टल से जारी होता है।न इस साल वैध हुईं कॉलोनियों अभी तक एनडीसी पोर्टल पर नहीं दर्शाई जा सकी हैं। वहीं कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा को तीन से सात माह का समय हो चुका है। कॉलोनियों का डाटा एनडीसी पोर्टल पर अपडेट करने में देरी का नुकसान सरकार को भी राजस्व के रूप में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीसी पोर्टल पर कॉलोनियों का डाटा न होने से न तो यहां की जमीन कोई बेच पा रहा है और न कोई खरीद पा रहा है।ऐसा होने से सरकार को राजस्व मिलता, जिसका लगातार नुकसान हो रहा है। इस पर एसोसिएशन की ओर से स्कूल शिक्षामंत्री व मेयर पत्र भेजकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई गई है।

मामला संज्ञान में आया है। वैध हुईं कॉलोनियों का डाटा एनडीसी पोर्टल पर जल्द अपडेट करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। - मदन चौहान, मेयर, नगर निगम यमुनानगर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed