{"_id":"628e9334e449f549401043ac","slug":"used-to-smuggle-drugs-from-up-arrested-with-2650-tablets-yamuna-nagar-news-knl1094033173","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से करता था नशीली दवाइयों की तस्करी, 2650 टेबलेट के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से करता था नशीली दवाइयों की तस्करी, 2650 टेबलेट के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयों के जखीरे के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। आरोपी उत्तर प्रदेश से जिले में आकर दवाइयों की तस्करी कर रहा था। आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर आ रहा था और उसे कलानौर से गिरफ्तार किया। जिससे खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।
इंचार्ज राकेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक व्यक्ति एक्टिवा पर सवार होकर प्रतिबंधित दवाइयां लेकर बेचने के लिए आएगा। इस सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह की टीम का गठन किया गया। टीम ने कलानौर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद यूपी की ओर से एक व्यक्ति एक्टिवा पर आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर जांच की तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ। मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को बुलाया गया। और साथ ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के एसडीओ विनोद कुमार को बुलाया गया। जिनके सामने जांच की गई। ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने पकड़ी गई दवाइयों की जांच की तो 2250 अल्फराजोलाम व 400 ट्रामाडोल बरामद हुई। आरोपी से कुल 2650 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई है। जिनके लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव सुमली निवासी मोहम्मद गुलफाम के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी पहले मेडिकल स्टोर पर उत्तर प्रदेश में काम करता था। उसके बाद उसने काम छोड़ दिया और वह प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करने लग गया। टीम को उसके लंबे समय से तलाश थी। आरोपी से उसकी एक्टिवा भी बरामद की गई है।