Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   'Upside-down broom' protest held to demand regularization of contractual employees

Yamuna Nagar News: कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए किया उल्टा झाड़ू प्रदर्शन

Fri, 03 Jul 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
'Upside-down broom' protest held to demand regularization of contractual employees
शहर में उल्टा झाड़ू लेकर रोष प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को दूसरे दिन भी कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर उल्टे झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार पर समझौता न लागू करने का आरोप लगाया और अगस्त में प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी।
प्रदर्शन नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर किया गया। यमुनानगर नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा ने कहा कि एक से 14 मई तक चली प्रदेशव्यापी हड़ताल के दौरान सरकार के साथ 22 सूत्रीय मांगों पर बातचीत हुई थी। इनमें 17 मांगों पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार ने 30 जून तक पालिका रोल पर कार्यरत सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक न तो किसी कर्मचारी को पक्का किया गया है और न ही इस संबंध में कोई आदेश जारी हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द नियमितीकरण का पत्र जारी नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत सात से 22 जुलाई तक सभी जिलों में राज्य कमेटी की ओर से रैलियां और प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर छह, सात और आठ अगस्त को प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान जनता को होने वाली असुविधा की जिम्मेदारी सरकार की होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रधान पपला ने की, जबकि मंच संचालन सचिव सुभाष ने किया। प्रदर्शन के दौरान उपप्रधान रमन, सहसचिव संजीत तिगरा, प्रधान सन्नी, श्यामलाल, संजय गहलोत, संजय डुलगच, अमित, सुरेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

जगाधरी में सरकार के खिलाफ जताया रोष
यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम के जगाधरी जोन में कर्मचारियों ने वीरवार को उल्टा झाड़ू प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन जोन प्रधान प्रशांत और सचिव मुकेश कुमार की अगुवाई में हुआ। प्रधान प्रशांत, सचिव मुकेश कुमार और कैशियर श्रीचंद ने संयुक्त बयान में कहा कि 13 मई 2026 को सरकार और कर्मचारी संघ के बीच हुए समझौते में कई मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन आज तक उनका परिपत्र जारी नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। इस दौरान सोनू शर्मा, गौरव, शिवम, संयम, संजीव, सुमित, अंकुश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

शहर में उल्टा झाड़ू लेकर रोष प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद

शहर में उल्टा झाड़ू लेकर रोष प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed