{"_id":"69f284437512dd85a4099614","slug":"up-to-eight-registrations-will-be-done-for-the-pm-internship-scheme-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-155218-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आठ तक होंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आठ तक होंगे पंजीकरण
Thu, 30 Apr 2026 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 03:50 AM IST
विज्ञापन
साढौरा। भारत सरकार की ओर से शुरू की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में संरचित इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। आईटीआई प्राचार्या सतनाम कौर ने बताया कि वर्ष 2020 के बाद पास-आउट पात्र अभ्यर्थी आठ मई तक आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य कर लें, ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें। प्राचार्या ने बताया कि यह योजना वित्त वर्ष 2024-25 में शुरू की गई थी, जिसके तहत दो पायलट चरण सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं। वर्तमान में इसका तीसरा चरण मार्च 2026 से शुरू होकर दिसंबर 2026 तक जारी रहेगा। संवाद
-- -- -- -
विज्ञापन