{"_id":"5867fc914f1c1b047feec3a4","slug":"up-asjad-gang-two-mans-police","type":"story","status":"publish","title_hn":" यूपी के असजद गैंग के दो गर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के असजद गैंग के दो गर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। यूपी में सक्रिय असजद गैंग के दो गुर्गे जिले में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे, जो एक लूट की वारदात करने फिराक में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में जिले में की तीन लूट की वारदात को कबूली। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया। पुलिस को आरोपियों से अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार सीआईए-2 के इंचार्ज नरेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि दो अरोपी शहर में लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर उनके द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की धर-पकड़ के लिए जगाधरी में दबिश दी गई, जहां से दोनों आरोपियों को सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की पहचान सहारनपुर में गंगोह के बाड़ीमाजरा निवासी राशिद व मशरूफ के रूप में हुई, जो उत्तरप्रदेश के असजद गैंग से संबंध रखते हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जिले में अंजाम दी गई तीन लूट की वारदात कबूल ली। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है।
बॉक्स
यूपी में अपराधिक गतिविधियों के लिए सक्रिय है असजद गैंग:
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों का संबंध यूपी के असजद गैंग से बताया गया है। असजद गैंग उत्तरप्रदेश में आपराधिक गतिविधियों के लिए सक्रिय है। पकड़े गए दोनों आरोपी इसी गैंग के गुर्गे बताए गए हैं, जो जिले में लूट जैसी वारदात को अंजाम देने में लगे हुए थे। फिलहाल आरोपियों ने जिले में अंजाम दी गई तीन लूट की वारदात कबूली हैं, किंतु पुलिस को उम्मीद है कि बड़े गैंग के गुर्गे होने के कारण आरोपियों से अन्य कई आपराधिक गतिविधियों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ में जुट गई है।
विज्ञापन
बॉक्स
कबूली ये तीन वारदातें:
पकड़ें गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में जिले की तीन लूट की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। इसमें शादीपुर रोड स्थित नॉर्दन प्लाइवुड के पास कुछ समय पहले हथियार के बल पर बाइक सवार प्लाइवुड के दो कर्मचारियों को रोक कर छह लाख रुपये की लूट, गांव शादीपुर के पास बाइक सवार दो लोगों में से एक को गोली मार कर लैपटॉप, मोबाइल व नकदी लूट व जगाधरी में गांव भगवानगढ़ के पास बाइक सवार व्यक्ति को रोक व उसे घायल कर दो लाख रुपये की लूट शामिल हैं।
वर्जन
दोनों आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे, जिन्हें टीम गठित कर जगाधरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों यूपी में असजद गैंग के गुर्गे हैं, जिन्होंने तीन लूट की वारदात को अंजाम देना कबूला है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। दोनों से अन्य कई वारदात के खुलासा होने की उम्मीद है।
नरेश कुमार, इंचार्ज सीआईए-2।
बॉक्स
-ट्रांसफार्मर के कलपुर्जे चुराने वाले चार काबू, 15 वारदात कबूली-
सीआईए-2 ने एक बड़े गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी पाई वहीं, टीम ने ट्रांसफार्मर के कलपुर्जे चुराने वाले चार आरोपियों को भी काबू किया। टीम ने लेदी निवासी रामपाल, भूपिंद्र सिंह, कोट सरकारी निवासी विनोद, ममीदी निवासी सचिन को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसमें उन्होंने जिले में अंजाम दी गई 15 वारदात कबूल की। सभी आरोपी रात को खेतों में जाकर लाइन काटकर ट्रांसफार्मर की क्वायल चोरी करते थे और वह उसे बेचने के फिराक में थे। इसकी गुप्त सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों द्वारा कबूली की 15 वारदातों में थाना साढौरा क्षेत्र की तीन, थाना छछरौली क्षेत्र की छह, बिलासपुर क्षेत्र की छह वारदात शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि उनसे पूछताछ में अन्य वारदातों के खुल्लासे हो सकें।