फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Unskilled sanitation workers did not get uniforms and shoes

Yamuna Nagar News: कच्चे सफाई कर्मियों को नहीं मिलीं वर्दियां व जूते

Fri, 24 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 24 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Unskilled sanitation workers did not get uniforms and shoes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम में अधिकारी कच्चे सफाई कर्मचारियों को वर्दी व जूते देना भूल गए हैं। तीन साल से कर्मचारियों को वर्दी व जूतों का इंतजार है। कर्मचारी संगठन कई बार नगर निगम के आयुक्त व अन्य अधिकारियों को मांग पत्र सौंप चुके हैं। उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। इससे कर्मचारियों में रोष है।
नगर निगम में पक्के कर्मचारियों के अलावा 516 कच्चे सफाईकर्मी हैं। इनका काम वार्डों की गलियों के अलावा सड़कों की साफ सफाई करना है। बिना वर्दी के सफाई करने से कच्चे कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्दी पहनने से पता लग जाता है कि काम करने वाला नगर निगम का कर्मचारी है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को सर्दी व गर्मी के हिसाब से साल में दो अलग-अलग वर्दी देने का प्रावधान है। इससे कर्मचारियों को मौसम के अनुसार सफाई कार्य करने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। परंतु तीन साल से कच्चे कर्मचारियों को वर्दी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रधान मनोज कुमार का कहना है कि तीन साल से कच्चे सफाई कर्मचारियों को वर्दी नहीं मिली है। इसके लिए कई बार अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा जा चुका है। नगर निगम की तरफ से कच्चे कर्मचारियों को वर्दी भत्ता भी नहीं दिया जाता है। इस पर वह खुद भी वर्दी नहीं खरीद सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed