{"_id":"6ae64176895138c9f00a2d4a","slug":"unity-run-organized-on-sardar-patels-birth-anniversary-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165490-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सरदार पटेल की जयंती पर निकाली एकता दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सरदार पटेल की जयंती पर निकाली एकता दौड़
Sun, 01 Nov 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता। प्रवक्ता
- फोटो : ARchive
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को साढौरा में एकता दौड़ लगाई गई। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह से शुरू हुई दौड़ मुख्य मार्ग से होते हुए दोसड़का चौक तक पहुंची। यहां से प्रतिभागी वापस विश्राम गृह पहुंचे, जहां दौड़ का समापन हुआ।
मुख्यातिथि साढौरा विधायक रेणु बाला ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। कार्यक्रम में व्यासपुर एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह के नेतृत्व में करवाया गया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद ठसका ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश को एकजुट किया।
उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की जरूरत है। एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि एकता दौड़ का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने भी देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में सभी से योगदान देने की अपील की। इस दौरान मार्केट कमेटी चेयरमैन नवीन भसीन, व्यासपुर चेयरमैन विपिन सिंगला, बीडीपीओ शबनम रेहलान, नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी लखमिंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना मौजूद रहे।