Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Conveyed a message of national unity through a run

Yamuna Nagar News: दौड़ लगाकर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Sun, 01 Nov 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Conveyed a message of national unity through a run
रन फॉर युनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मंत्री श्याम सिंह राणा। संवाद - फोटो : ARchive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर शनिवार को शहर में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। हिंदू गर्ल्स कॉलेज से शुरू हुई जिलास्तरीय दौड़ में विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
दौड़ हिंदू गर्ल्स कॉलेज से शुरू होकर मटका चौक, रामलीला भवन, चौक बाजार, खेड़ा बाजार, झंडा चौक, श्रीनगर कॉलोनी और जगाधरी बस स्टैंड से होते हुए वापस कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। मार्ग पर विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ भागीदारी की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा रहे। उन्होंने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

मंत्री राणा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके विचारों को आत्मसात कर युवा पीढ़ी देशसेवा में योगदान दे सकती है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इसे पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारवार्ता में मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार पटेल ने देश के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई। देश की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान के कारण उन्हें लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि युवाओं को सरदार पटेल के विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने भी उनके जीवन और नीतियों से प्रेरणा लेकर देश की एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, महापौर सुमन बहमनी, एसडीएम विश्वनाथ, डीएसपी रजत गुलिया मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed