Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Underpass Closed; People Forced to Take a Detour

Yamuna Nagar News: अंडरपास का रास्ता बंद, लोगों को लगाना पड़ रहा चक्कर

Mon, 27 Apr 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 27 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Underpass Closed; People Forced to Take a Detour
चांदपुर रेलवे बाईपास की साइड में किया जा रहा सर्विस लेन का निर्माण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाईपास रोड के निर्माण कार्य के चलते चांदपुर रेलवे अंडरपास की तरफ जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे गर्मी के सीजन में स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को अब अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए डेढ़ से दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
रेलवे अंडरपास की ओर से आने वाले लोगों को अब गांधी नगर और न्यू हैप्पी स्कूल होते हुए वर्कशॉप रोड के रास्ते करीब डेढ़ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं, विश्वकर्मा चौक की तरफ से बाईपास की ओर आने वाले लोगों को लगभग दो किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा। इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि ईंधन खर्च भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से बाईपास रोड के दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से इस मार्ग को अस्थाई रूप से बंद किया गया है। अधिकारियों के अनुसार जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक लोगों को वैकल्पिक मार्गों का ही सहारा लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल इस सड़क पर थोड़ी सी बारिश होने पर ही पानी भर जाता था, जिससे आवागमन बाधित होता था। इसी समस्या के समाधान के लिए अब सड़क को ऊंचा उठाकर सीसी (कंक्रीट) से बनाया जा रहा है। पहले यह सड़क तारकोल की बनी हुई थी, जो पानी भरने के कारण जल्दी खराब हो जाती थी।
नगर निगम द्वारा विश्वकर्मा चौक से महाराणा प्रताप चौक तक बाईपास रोड के करीब दो करोड़ 40 लाख 64 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस परियोजना का शिलान्यास सात अप्रैल को मेयर ने किया था। यह मार्ग शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों में से एक है। फिलहाल सड़क पर गटका डालने का कार्य जारी है, जिसके बाद आगे सड़क निर्माण शुरू होगा। अनुमान है कि करीब एक माह तक लोगों को इसी तरह वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ेगा।

वर्जन:
नगर निगम की तरफ से बाईपास के दोनों तरफ की सर्विस लेन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्थायी तौर पर रास्ता बंद किया गया है। काम पूरा होते ही इसे खोल दिया जाएगा। - सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed