फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Under-11 boys and girls will showcase their talent in sports

Yamuna Nagar News: खेलों में प्रतिभा दिखाएंगे अंडर-11 के लड़के, लड़कियां

Sat, 27 Sep 2025 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Sep 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Under-11 boys and girls will showcase their talent in sports
जिला ​शिक्षा सदन। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के बाद शिक्षा विभाग अंडर-11 की प्रतियोगिता करवाने जा रहा है। यह प्रतियोगिता क्लस्टर से जिलास्तर पर करवाई जाएगी। इसमें सभी स्कूलों के खिलाड़ियों व टीमों का भाग लेना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया है। प्रतियोगिता लड़के-लड़कियां दोनों की करवाई जाएंगी।
प्रतियोगिता को दो श्रेणियों में बांटा गया है और दोनों में अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं होंगी। क्लस्टर व खंड स्तर पर कुल आठ खेलों की स्पर्धा करवाई जाएगी। वहीं जिला स्तर पर कुल तीन खेलों की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। विभाग ने इसका पूरा शेड्यूल पत्र में जारी किया है। क्लस्टर स्तर पर एक अक्तूबर तक प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

क्लस्टर के विजेता खंडस्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके बाद खंड स्तर की प्रतियोगिता आठ व नौ अक्टूबर को करवाई जाएंगी। इसके बाद 29 व 30 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिलास्तर की प्रतियोगिता में खंड स्तर पर करवाए खेल नहीं होंगे। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि इस प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं के खिलाड़ियों का भाग लेना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लस्टर स्तर पर सभी स्कूल और खंड स्तर पर सभी क्लस्टर के खिलाड़ी भाग लें, यह सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षक व अन्य अधिकारी विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे। जिले में शिक्षा विभाग के कुल 74 क्लस्टर हैं और प्रत्येक क्लस्टर में आठ से 12 विद्यालय हैं। जिले में कुल 592 प्राथमिक और 238 माध्यमिक विद्यालय हैं।
क्लस्टर स्तर पर सभी कक्षाओं के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके बाद खंड स्तर पर प्रतियोगिता होगी। इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, योगा, कैरम, रस्साकसी की प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं, कुश्ती की 20, 22, 24, 26, 28, 30, 32, 34 और 34 किलोग्राम से ऊपर भार वर्ग की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके अलावा इस श्रेणी में सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। इसमें समूह नृत्य, रागिनी, मोनो एक्टिंग, फैंसी ड्रेस, पेटिंग, सोलो डांस की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। जिलास्तर पर कुल तीन खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसमें शतरंज, जिमनास्टिक और स्कैटिंग की प्रतियोगिता होगी। जिलास्तरीय प्रतियोगिता 29 व 30 अक्तूबर को होनी प्रस्तावित है। इन तीनों खेलों की क्लस्टर व खंड स्तर पर प्रतियोगिता नहीं होगी।

शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-11 लड़कें-लड़कियों की प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसमें सभी कक्षाओं के खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। विभाग के शेड्यूल व नियमों के अनुसार प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके लिए सभी खंड शिक्षा व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। - प्रेमलता, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed