{"_id":"6ab03c9a3656ab17c80a5674","slug":"if-paddy-procurement-does-not-begin-we-will-block-the-gt-road-tomorrow-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-163229-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: धान खरीद शुरू न हुई तो कल जाम करेंगे जीटी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: धान खरीद शुरू न हुई तो कल जाम करेंगे जीटी रोड
Mon, 21 Sep 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
धान खरीद शुरू न होने पर रोष प्रकट करते भाकियू के पदाधिकारी व सदस्य। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। भारतीय किसान यूनियन की ओर से रविवार को गांव गुंदयाना में पंचायत आयोजित की गई। इसकी अगुवाई जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने की। गुंदियाना ने एलान किया सोमवार को सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार को जीटी रोड जाम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को किसानों ने शाहाबाद अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने को लेकर पंचायत की थी। इस दौरान कुरुक्षेत्र के जिला उपायुक्त ने पंचायत में पहुंचकर 20 सितंबर तक धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद किसानों ने पंचायत को 20 सितंबर तक स्थगित कर दिया था।
22 सितंबर को प्रदेशभर के किसान शाहाबाद में जीटी रोड जाम करेंगे। किसान सुबह 10 बजे शहीद ऊधम सिंह ट्रस्ट, बराड़ा रोड के पास एकत्रित होंगे। इसके बाद धान खरीद शुरू न होने पर जीटी रोड को अनिश्चितकाल के लिए जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। इस मौके पर लखविंद्र, हैप्पी काजीबांस, राजेश, लवाना, इशम सिंह, काला लालर, नसीब सिंह मौजूद रहे।