{"_id":"62c0ac34bd1d2a4eee6da2fc","slug":"uncle-raped-niece-revealed-when-she-was-two-and-a-half-months-pregnant-yamuna-nagar-news-knl113396624","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा ने किया भांजी से दुष्कर्म, ढाई माह की गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा ने किया भांजी से दुष्कर्म, ढाई माह की गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जगाधरी शहर में मामा-भांजी के रिश्तों का शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां ढाई माह पहले घर आए मामा ने अपनी 15 साल की भांजी से दुष्कर्म किया। तबीयत खराब होने पर जब परिजन उसे अस्पताल ले गए तो उसके ढाई माह की गर्भवती होने का पता चला। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 साल की बेटी कई दिन से बीमार चल रही थी। तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को वह उसे सिविल अस्पताल ले गई। जब उसकी बेटी का मेडिकल किया तो उसमें वह ढाई माह की गर्भवती बताई गई। जब उसने इस बारे में अपने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि लगभग ढाई माह पहले अंबाला निवासी उसका मामा घर पर आया था। तब उसके मामा ने जबरन उसके साथ गलत काम किया। किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके चलते उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और लड़की की मां के बयान दर्ज किए। बुड़िया गेट चौकी प्रभारी गुरदयाल का कहना है कि मामले में आरोपी पीड़िता का सगा मामा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।