फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uncle, father-in-law and partner accused of attempted rape

Yamuna Nagar News: चाचा ससुर और साथी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uncle, father-in-law and partner accused of attempted rape
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। एक महिला ने अपने चाचा ससुर व उसके साथी पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रादौर के एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा ससुर व उनके एक साथी ने एक केस में उसकी कोर्ट से जमानत कराई है। जिसके बाद से ही आरोपियों का उसके घर पर आना जाना है। आठ फरवरी को दोनों आरोपी उनके घर पर आए और अपने साथ कार में बिठाकर यमुनानगर किसी काम से लेकर गए थे। जहां से शाम को वापस लौटे। वह उसे घर छोड़ने के लिए आए। जब वह घर के अंदर चली गई तो आरोपी भी पीछे-पीछे घर के अंदर आ गए। आरोपियों ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। किसी तरह से वह आरोपियों से छूटकर कमरे में घुस गई और डायल 112 पर सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो चुके थे। उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed