फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uncle and nephew killed in road accident

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में मामा-भांजे की माैत

Thu, 17 Oct 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 17 Oct 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew killed in road accident
यमुनानगर। यमुनानगर-सहारनपुर हाईवे पर दुसानी गांव के मोड़ पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने एक्टिवा सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी और दोनों को बुरी तरह से कुचल दिया। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया गया। मांमा-भांजे दोनों उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के रहने वाले थे। उनकी पहचान दिनेश और मनोज के तौर पर हुई है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद बुधवार दोपहर को परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने हादसे के चश्मदीद के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड के जिला टिहरी गढ़वाल के मैखण्डी गांव निवासी दिनेश अपने भांजे मनोज निवासी संगडिया गांव निवासी मनोज के साथ काफी समय से चंडीगढ़ स्थित एक होटल में काम करते थे। मंगलवार रात को दोनों एक्टिवा से ही चंडीगढ़ से टिहरी गढ़वाल के लिए जा रहे थे। रात को करीब ढाई बजे दुसानी मोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार से आ रहे कार चालक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर रात को ही हादसे की सूचना उनके परिजनों को दी। दोनों के परिजन बुधवार दोपहर को नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने हादसे के चश्मदीद सन्नी निवासी दुसानी थाना सदर यमुनानगर के बयान के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

--------
वर्जन
हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
-केवल सिंह, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।

---------
इनसर्ट
सामने से टक्कर लगते ही काफी दूर जाकर गिरे थे दोनों
चश्मदीद के मुताबिक हादसे के बाद उतरा चालक, दोनों को देखा और कार लेकर चला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चश्मदीद सन्नी ने बताया कि कार को एक युवक चला रहा था। हादसे के बाद चालक कार उतरा और मौके पर आकर घायलों को देखा। जैसे ही उसे लगा कि दोनों गंभीर रूप से जख्मी हैं तो वह वहां से कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुसानी निवासी सन्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया वह अपने निजी काम से यमुनानगर गया था। जहां से वह वापस लौट रहा था। उसकी बाइक के आगे एक एक्टिवा चल रही थी। जिस पर दो लोग सवार थे। जैसे ही वे दुसानी मोड के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा सवार दोनों व्यक्ति सड़क गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने अपनी बाइक को साइड में लगाया और हादसे में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को संभाला। इस दौरान कार चला रहा युवक उनके पास आया और भीड़ एकत्रित होते देखकर अपनी कार लेकर यमुनानगर की ओर चला गया। इसके बाद किसी राहगीर ने एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।


दिनेश के दो और मनोज का एक बेटा
परिजनों के मुताबिक, हादसे में दिनेश और मनोज की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दिनेश और मनोज दोनों की शादी हो चुकी थी। दिनेश के दो बच्चे हैं। जबकि, मनोज का एक ही बेटा है। वह परिवार का पालन करने के लिए कई साल से चंडीगढ़ के एक होटल में वेटर का काम कर रहे थे।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed