फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uditi brought glory to the district in National Roller Hockey Championship

Yamuna Nagar News: नेशनल रोलर हॉकी चैंपियनशिप में उदिति ने चमकाया जिले का नाम

Tue, 26 Dec 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 26 Dec 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Uditi brought glory to the district in National Roller Hockey Championship
जगाधरी। सेक्टर-17 स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की स्केटिंग खिलाड़ी उदिति शर्मा ने चंडीगढ़ में रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से करवाई 61 वीं नेशनल रोलर हॉकी चैंपियनशिप में मिक्स्ड बॉयज एंड गर्ल्स टीम संग स्वर्ण पदक और लड़कियों के वर्ग में रजत पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। ये जानकारी टीम के कोच विशाल बख्शी ने दी। उन्होंने बताया की उदिति का चयन प्रदेश की मिक्स्ड बॉयज एंड गर्ल्स टीम व लड़कियों की सीनियर टीम में गोलकीपर के रूप में हुआ था।
विज्ञापन

मिक्स्ड टीम के फाइनल मैच में टीम ने तमिलनाडु टीम को 4-1 के स्कोर से हराया। वहीं लड़कियों की टीम का मैच चंडीगढ़ से हुआ। जिसमें लड़कियों की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। ये मैच 3-3 के स्कोर पर ड्रा हो गया। फेडरेशन की ओर से उदिति शर्मा और यमुनानगर के अबीर बख्शी को जुलाई में हांगकांग में इंटरनेशनल टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया है। स्कूल पहुंचने पर प्रबंधक समिति, प्रिंसिपल, स्टाफ व विद्यार्थियों ने उदिति का जोरदार स्वागत किया। स्कूल निदेशिका डॉ. अनीता कांबोज व प्रिंसिपल तापोश भटाचार्य ने विजेता खिलाड़ी, कोच व अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed