फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two youths riding a bike snatched the mobile from the hands of the teenager

जम्मू कॉलोनी में किशोरी के हाथ से बाइक सवार दो युवकों ने झपटा मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike snatched the mobile from the hands of the teenager
यमुनानगर। जम्मू कॉलोनी में मामा के घर आई किशोरी से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल झपट लिया। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जम्मू कॉलोनी निवासी लक्ष्मी रमण ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर उसकी 15 वर्षीय भांजी श्रेया आई हुई है। शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे उसकी भांजी कॉलोनी में किसी काम से जा रही थी। उसके हाथ में मोबाइल था। जब वह राधा स्वामी सत्संग भवन के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवकों ने उसकी भांजी के हाथ से मोबाइल झपट लिया। उसकी भांजी ने जब शोर मचाया तो बाइक की गति तेज कर दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। उसकी भांजी ने आपबीती उसे बताई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। गांधी नगर थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा का कहना है कि मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed