{"_id":"665cf5ec601916210101dc47","slug":"two-youths-raped-a-blind-teenager-she-became-pregnant-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-119876-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दृष्टिहीन किशोरी से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, हो गई गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दृष्टिहीन किशोरी से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, हो गई गर्भवती
Mon, 03 Jun 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दृष्टिहीन किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तबीयत खराब होने पर जब परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो अल्ट्रासाउंड जांच में वह दो माह की गर्भवती निकली। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की ओर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल किशोरी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पीड़ित किशोरी की मां ने पूछताछ में डॉक्टरों को बताया कि उसकी बेटी को आंखों से दिखाई नहीं देता। वह कई दिनों से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। साथ ही उसे उल्टी भी हो रही थी। कई डॉक्टरों से दवा दिलाने के बाद भी जब बेटी को आराम नहीं मिला तो वह उसे लेकर मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल आई। यहां डॉक्टर ने शक के आधार पर प्रेगनेंसी टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद किशोरी का अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें उसके दो माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। जब महिला ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि अप्रैल माह में दो युवक उसे अपने साथ कहीं जबरन ले गए थे, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। किशोरी के अनुसार, दृष्टिहीन होने के कारण वह आरोपियों को पहचान नहीं सकती है।
कमेटी की राय लेंगे : पीएमओ
जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डाॅ. दिव्या मंगला ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी शनिवार को अस्पताल में आई थी। अल्ट्रासाउंड में उसके गर्भवती होने का पता चला है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब बाल कल्याण समिति की कमेटी ही किशोरी के गर्भपात को लेकर निर्णय लेगी। अस्पताल की तरफ से थाने में सूचना दे दी गई है।