फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two trucks burnt in fire at chemical factory, driver injured

Yamuna Nagar News: केमिकल फैक्ट्री में आग से दो ट्रक जले, चालक झुलसा

Sun, 14 Jul 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Two trucks burnt in fire at chemical factory, driver injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना छप्पर के खुंडेवाला में केमिकल फैक्ट्री में शनिवार दोपहर आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री के अंदर खड़े केमिकल से भरे दो ट्रकों में आग लग गई। इससे दोनों ट्रक जल गए। वहीं केमिकल भरा होने के कारण धमाकों के बाद ड्रम हवा में उड़ते देखे गए।
आग इतनी भी भयंकर थी कि 10 किलोमीटर दूर से भी आसमान में आग की लपटें व काला धुआं दिखाई दे रहा था। आसपास के घरों में खिड़कियों पर लगा कांच धमाकों के कारण टूट गए। वहीं आसपास की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। आग लगने से केमिकल का ट्रक लेकर आए ड्राइवर के दोनों पांव भी झुलस गए।
विज्ञापन

दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना छप्पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं खुंडेवाला गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री संचालक ने खुद ही आग लगाई है। उन्होंने फैक्ट्री संचालकों को मौके से भागते हुए देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैल हाईवे से खुंडेवाला गांव में सड़क पर केमिकल फैक्ट्री है। फैक्ट्री के अंदर सैकड़ों की संख्या में ड्रम पड़े हुए थे। अंदर केमिकल से भरे दो ट्रक खड़े थे। करीब सात से आठ लोग ट्रकों से ड्रमों में केमिकल भरने का काम कर रहे थे। तभी फैक्ट्री केमिकल के ड्रमों में अचानक आग लग गई। लोगों ने आसमान में आग की लपटें उठी देखी तो वह मौके पर जुटने लगी।
इसी बीच केमिकल से भरे ड्रमों में धमको हुए। लोगों का कहना है कि ड्रम हवा में उछल रहे थे। लोगों ने ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की एक के बाद एक छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक दोनों ट्रक जल चुके थे।
खुंडेवाला गांव के जगजीत सिंह, सतनाम सिंह, इंद्रजीत सिंह, रूपिंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, कृपाल सिंह, पूर्व सरपंच जसबीर सिंह ने बताया कि आज जब आग लगी तो उन्हें पता चला कि यह केमिकल फैक्ट्री है। जिन लोगों ने इसे बनाया था कि वह कहते थे कि वह शहर में रहते हैं। उन्होंने यहां बैठने के लिए फार्म हाउस बनाया हुआ है।
फैक्ट्री का गेट केवल रात को ही खुलता था। जैसे ही कोई ट्रक अंदर या बाहर जाता था तो उसी वक्त गेट बंद हो जाता था। लोगों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री के बाहर कोई बोर्ड भी नहीं है। कोई गौतम पेंट वाला है, जिसकी यह फैक्ट्री बताई जा रही है। संचालकों ने ही इस फैक्ट्री में आग लगाई है। आग लगाने के बाद वह सड़क पर आम के पेड़ के पास खड़ी गाड़ियों में मौके से भाग गए। हालांकि बाद में फैक्ट्री संचालकों का एक जानकार मौके पर पहुंचा जो यह कहने लगा कि कोई भी वीडियो नहीं बनाएगा। इस पर लोगों ने उसे वहां से खदेड़ दिया। लोगों का कहना है कि वह फैक्ट्री को बंद कराने के लिए डीसी से मिलेंगे। आसमान में धुआं कोतरखाना, काठवाला, हरिपुर, राजपुरा, कैल, मुसिंबल, बाल छप्पर व छज्जू नगला से भी दिखाई दे रहा था।
कंडला बंदरगाह से आई थी केमिकल की गाड़ी
राजस्थान के जिला बाड़मेर के गांव चोहटा निवासी गोगा राम ने बताया कि वह सुबह पांच बजे ही गुजरात के जिला कच्छ में स्थित कंडला बंदरगाह से ट्रक में 30 टन नेपटा केमिकल लेकर आया। फैक्ट्री में ट्रक खड़ा करने के बाद वह अंदर सो गया था। करीब सात-आठ लोग ट्रक से केमिकल ड्रमों में भरने में लग गए। तभी उसने शोर सुना और उठा। उसने देखा कि फैक्ट्री के अंदर से लोग बाहर भाग रहे थे। अंदर आग लगी हुई थी। वह भागा तो केमिकल उसके दोनों पांव पर गिर गया जिससे वह झुलस गया। पुलिस अपनी गाड़ी में उसे नागरिक अस्पताल जगाधरी में लेकर गई। आग से उसकी सारी गाड़ी जल गई। उसे नहीं पता की आग कैसे लगी।
52 डिग्री पहुंच गया था तापमान : जगजीत सिंह
किसान जगजीत सिंह ने बताया कि केमिकल गिरने से उनकी धान की फसल व पॉपुलर के पेड़ झुलस गए। उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जब आग लगी तो वह घर में थे। आग से आसपास का तापमान घड़ी में 52 डिग्री दिखा रहा था। उन्होंने मुआवजे की मांग की है।


आग की सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचे थे। यहां आकर देखा तो आग काफी लगी हुई थी। फैक्ट्री किसकी है इसका पता लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। - रामपाल, एसएचओ थाना छप्पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed