{"_id":"6771b41bb8b6d677cc079138","slug":"two-thieves-abscond-after-taking-money-from-the-temple-the-third-one-fell-into-the-drain-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-130672-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कारोबारी के घर से मिली महंगी शराब की बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कारोबारी के घर से मिली महंगी शराब की बोतलें
Mon, 30 Dec 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। मॉडल टाउन में प्लाईवुड कारोबारी और उनके साझेदार के आवास पर चल सर्वे रविवार को पूरा हो गया। टीम ने आवास कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।
जिसमें करोड़ों का लेन-देने हुआ है। इसके साथ ही टीम को एक कारोबारी प्रदीप के आवास से शराब की 81 बोतल भी मिली है। इस संबंध में प्रवर्तन थाने में केस भी दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार वीरवार को आयकर विभाग की टीम ने मॉडल टाउन में प्लाईवुड कारोबारी सुरेंद्र गर्ग और प्रदीप के आवास पर सर्वे के लिए पहुंची थी। टीम ने शुक्रवार, शनिवार को भी अपनी जांच जारी रखी।
विज्ञापन
इसके साथ ही कारोबारियों के पंचकूला स्थित कार्यालय पर भी जांच की थी।
इस दौरान टीम को करोड़ों रुपये के लेन-देन की जानकारी मिली। बैंक डिटेल, लैपटॉप और अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही कारोबारी प्रदीप के आवास से टीम को करीब 81 बोतल शराब की मिली हैं।
जिसमें कुछ विदेशी भी थी। हालांकि कारोबारी प्रदीप का कहना है कि यह पुराना स्टॉक था।
टीम ने इसकी जानकारी तुरंत ही आबकारी विभाग को दी थी। जिसके बाद इस मामले की सूचना प्रवर्तन थाने को दी गई।
प्रवर्तन थाने में प्रदीप के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। प्रवर्तन थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि आबकारी विभाग की ओर से सूचना दी गई थी। जिस पर वह प्रदीप कुमार के आवास पर पहुंचे थे।