फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two thieves abscond after taking money from the temple, the third one fell into the drain

Yamuna Nagar News: मंदिर से रुपये लेकर दो चोर फरार, तीसरा नाले में गिरा

Mon, 30 Dec 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Dec 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two thieves abscond after taking money from the temple, the third one fell into the drain
साढौरा। कोटला गांव में बीती रात को तीन चोरों ने श्री दुर्गा माता मंदिर के तीन दानपात्रों के ताले तोड़कर उनमें रखी नकदी चोरी कर ली। चोरी के बाद दो चोर तो मौके से फरार होने में सफल रहे। जबकि उनका एक साथी भागने के चक्कर में दीवार से छलांग लगाने के बाद नाले में गिरकर घायल हो गया। जिसे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रबंधक नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात को अज्ञात ने मंदिर परिसर में पुजारी राम किशोर के कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। इसकी आवाज सुनकर पुजारी ने दरवाजा खोलने के बजाय फोन करके ग्रामीणों को इस बारे में सूचित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के आने की आवाज सुनकर यह लोग भागने लगे। इनमें से दो भागने में सफल रहे। जबकि उनका एक साथी ने भागने के चक्कर में दीवार से छलांग लगाई तो दूसरी तरफ मौजूद नाले में गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछा कर रहे ग्रामीणों ने उसे दबोच कर इस बारे में डायल 112 की पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों की जांच में मंदिर में रखे तीन दानपात्रों के ताले टूटे हुए तथा उनमें रखी दान की राशि गायब पाई गई।ग्रामीणों को मौके से बिना नंबर की एक बाइक व बैग में रखे औजार भी मिले। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोर की पहचान बिलासपुर के गुरमीत के तौर पर हुई है। उसकी मेडिकल जांच करवाने के बाद अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
रिमांड के दौरान उसके साथियों की पहचान के अलावा चोरी की गई रकम की बरामदगी की जाएगी। इसके अलावा अन्य वारदातों में भी उनकी संलिप्तता बारे जांच की जाएगी। इससे पहले मंगलवार रात को एसएचओ निवास के पास प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर के तीन दानपात्रों से नकदी चोरी की वारदात हो चुकी है। यहां मौजूद दानपात्रों के ताले मौके पर ही तोड़ने में असफल रहने पर चोर इन भारी भरकम दान पात्रों को ही उठाकर ले गए थे।
सुबह इनमें से दो दानपात्र तो शिवालिक स्कूल के पास खेत में खाली मिले थे। जबकि तीसरे दानपात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसी रात को चोरों ने शामपुर मार्ग स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के दानपात्रों को तोड़कर नकदी चोरी करने का प्रयास किया।

चोरों ने यहां दानपात्रों के ताले तो तोड़ लिए लेकिन मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा देर रात को ही दानपात्रों से नकदी निकाल लिए जाने की वजह से चोरों के हाथ कुछ नहीं लग सका। मंदिर प्रबंधकों को उम्मीद है कि कोटला में पकड़े गए चोर गिरोह के रिमांड के दौरान उनके मंदिरों की चोरी का भी पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed