{"_id":"6585e92e5373ba2de302aa76","slug":"two-sent-to-jail-for-black-marketing-of-gas-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-11017-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गैस की कालाबाजारी करने पर दो को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गैस की कालाबाजारी करने पर दो को भेजा जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। घरेलू गैस की कालाबाजारी करने के मामले में पुलिस ने शांति कॉलोनी निवासी दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक सोनू सिंह की शिकायत पर की गई। बता दें कि वीरवार को जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शांति कॉलोनी में छापामारी कर एक घर व दुकान से 13 गैस सिलिंडर बरामद किए थे। वहां पर घरेलू गैस सिलिंडरों में से बांसूरी की मदद से छोटे सिलिंडरों में गैस भरने का अवैध कार्य किया जा रहा था। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक सोनू सिंह ने बताया कि वीरवार शाम पुलिस ने उन्हें सूचना दी थी कि चिट्टा मंदिर रोड शांति कॉलोनी में नीरज उर्फ जोनी व नीरज द्वारा घरेलू गैस सिलिंडरों में से बांसुरी की मदद से छोटे सिलिंडरों में गैस भरने का अवैध कार्य किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वह टीम ने साथ मौके पर पहुंचा। इस दौरान टीम को नीरज उर्फ जोनी की क्रोकरी की दुकान से तीन भरे हुए घरेलू गैस सिलिंडर, दो खाली सिलिंडर, एक कांटा मशीन और एक बांसुरी बरामद हुई। वहीं नीरज के घर से चार भरे सिलिंडर, तीन खाली सिलिंडर, दो गैस कनेक्शन कॉपी, एक कांटा मशीन व एक बांसुरी मशीन मिली। जांच में पता चला कि दोनों युवक घरेलू गैस सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरो मे गैस भरकर गैस की कालाबाजारी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।