{"_id":"68c9b6c6efbbc69556016ce9","slug":"two-screening-camps-will-be-organized-in-government-hospitals-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143925-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सरकारी अस्पतालों में दो तक लगेंगे जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सरकारी अस्पतालों में दो तक लगेंगे जांच शिविर
Wed, 17 Sep 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की पहल पर 17 सितंबर से देशभर में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की जाएगी। दो अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी अस्पताल में शिविर लगाकर एक लाख से अधिक महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस कार्यक्रम की शुरुआत मध्य प्रदेश से करेंगे। प्रदेश में राज्यस्तरीय कार्यक्रम रोहतक में होगा। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल और उप जिला अस्पताल जगाधरी में रोजाना शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही सभी सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्रों में भी शिविर लगाकर महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल कांबोज ने बताया कि स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान एक पखवाड़े तक चलेगा। 17 सितंबर से अभियान शुरू होगा और दो अक्तूबर को समाप्त। अभियान के दौरान महिला स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु देखभाल, जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन, निक्षय मित्र अभियान, रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
शिविरों में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को विशेष टीकाकरण के साथ-साथ स्त्री रोग, बाल रोग और अन्य बीमारियों की जांच और उपचार से जुड़ी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविरों में आने वाले सभी मरीजों का आभा आईडी से ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा। वहीं एमएम कॉलेज मुलाना के डॉक्टरों की टीम भी इसमें सहयोग देगी।
यह टीम पहला शिविर 18 सितंबर को छछरौली में लगाएंगे। नौ से 14 वर्ष की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जांच की जाएगी। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी स्टॉल लगाए जाएंगे। जहां लाभार्थी आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे। खास ध्यान गैर-संचारी रोगों, कैंसर, एनीमिया, टीबी, सिकल सेल रोग और मातृ स्वास्थ्य पर दिया जाएगा।
इसके साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और परामर्श भी मिलेगा ताकि बीमारियों की समय पर पहचान और रोकथाम हो सके और महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर बने। अभियान में क्षय रोग उन्मूलन के लिए निक्षय मित्र चिन्हांकन किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों, शासकीय-अशासकीय संगठनों, उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कॉर्पोरेट समूहों को टीबी रोगियों को गोद लेकर उनके पोषण, देखभाल के प्रेरित किया जाएगा।