फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   two place, 500 meter

बदमाशों ने 500 मीटर के अंतराल में की दो लूट

Tue, 06 Aug 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
two place, 500 meter
लूट के बाद मुंशी से मामले की जानकारी लेते डीएसपी - फोटो : YAMUNA NAGAR
शहर थाना क्षेत्र में रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के नजदीक 500 मीटर के अंतराल में दो लूट हो गई। एचडीएफसी बैंक से एक लाख रुपये की नकदी निकलवाकर कंपनी लौट रहे मुंशी से दो बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिए। बदमाश बैंक से ही मुंशी के पीछे लगे थे।
विज्ञापन

संत निरंकारी भवन के पास आरोपियों ने मुंशी की बाइक के आगे कार अड़ा दी और उसे पकड़कर एक लाख रुपये की पेमेंट लूटकर फरार हो गए। इस घटना से आधा घंटे पहले डीएवी गर्ल्स कालेज के नजदीक कॉपी-शॉपी की दुकान पर दो-तीन युवकों ने नशीला पदार्थ लगा तौलिया सुंघाकर दुकानदार को लूटा। दुकानदार को बेहोश कर बदमाश गल्ले से करीब साढ़े 11 हजार रुपये लूट ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बदमाशों ने बैंक में भरवाया था फार्म, फिर जाते हुए लूट लिया मुंशी : लाजपत नगर रजत ने बताया कि वह बस स्टैंड के नजदीक कोयला व ट्रांसपोर्ट की जय दुर्गा एंड कंपनी में मुंशी है। दोपहर के समय वह अपनी फर्म के चेक के माध्यम से एचडीएफसी बैंक से एक लाख रुपये निकलवाने आया था। जिस समय उसने बैंक से पैसे निकलवाए उस समय दो युवक नीली और लाल रंग की कमीज पहने उसे मिले। आरोपियों ने उसे कहा कि उन्होंने तीन लाख रुपये जमा कराने हैं। वह उनका फार्म भर दे। तब उसने उनसे अकाउंट नंबर पूछा, तब इन युवकों ने कहा कि केवल नाम व बैंक की डिटेल ही भर दे। खाता नंबर वे खुद भर लेंगे। उसने ऐसा कर दिया। इसके बाद वह पैसे लेकर बैंक से निकला। रेलवे रोड पर जब वह संत निरंकारी भवन के सामने पहुंचा तो ये युवक कार में आए। इन युवकों ने उसकी बाइक के आगे कार अड़ा दी। इस दौरान नीले रंग की कमीज वाले युवक ने उसे पकड़ लिया और लाल रंग की कमीज वाले युवक ने उसके पास से 50-50 हजार रुपये के दो पैकेट छीन लिए। इसके बाद आरोपी कार में सवार होकर वहां से फरार हो गए। उसने शोर मचाया और आरोपियों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैन नशीला तौलिया सुंघा कर साढ़े 11 हजार लूटे : संत निरंकारी भवन के पास हुई लूट की घटना से मात्र 500 मीटर के अंतराल पर डीएवी गर्ल्स कालेज के नजदीक कापी-शॉपी की दुकान पर तीन युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने नशीला तौलिया सुंघाकर दुुकानदार से साढ़े 11 हजार रुपये लूट लिए। टैगोर गार्डन निवासी संदीप ने बताया कि सोमवार दोपहर के समय तीन युवक उसकी दुकान पर आए। आरोपियों ने उससे पेन मांगा। जैसे ही वह पेन देने के लिए मुड़ा तभी एक युवक ने उन्हें एक तौलिया सुंघा दिया। जिसके बाद उसे कोई होश नहीं रहा। थोड़ा होश आने पर उसने फोन पर इस मामले की सूचना अपने दोस्त राहुल को दी। राहुल मौके पर पहुंचा तो उसने उसे गल्ला चेक करने को कहा। गल्ले से साढ़े 11 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उसके दोस्त ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए दोनों बदमाश : संत निरंकारी भवन के पास हुई लूट के दोनों आरोपी एचडीएफसी बैंक के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। फुटेज में आरोपी युवक मुंशी रजत से बातचीत करते हुए नजर आ रहे है। बातचीत करने के बाद जैसे ही रजत बैंक से बाहर जाता है तो आरोपी उसके पीछे ही वहां से निकल जाते है।
डीएसपी व सीआईए पुलिस ने दोनों स्थानों का किया मुआयना : बैंक के बाहर मुंशी से हुई लूट के बाद डीएसपी हेड क्वार्टर रणधीर सिंह, सीआईए वन इंचार्ज महावीर सिंह व शहर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मुंशी रजत से बातचीत कर उसके ब्यान लिए। इसके बाद निरंकारी भवन के पास खड़े रेहड़ी चालकों व अन्य दुकानदारों से बातचीत की। यहां का मुआयना करने के बाद डीएसपी व अन्य पुलिस कर्मी डीएवी कॉलेज के पास कॉपी शॉपी की स्टेशनरी दुकान पर गए। यहां जांच करने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।
संत निरंकारी भवन के पास मुंशी से की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद डीएवी कॉलेज के पास हुई घटना का मुआयना किया गया। दोनों मामलों में शहर पुलिस ने केस दर्जकर लिया है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

रणधीर सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर।

बदमाशों द्वारा बेहोश किया गया दुकानदार

बदमाशों द्वारा बेहोश किया गया दुकानदार- फोटो : YAMUNA NAGAR

एचडीएफसी बैंक में मुंशी रजत से बातचीत करते आरोपी युवक,

एचडीएफसी बैंक में मुंशी रजत से बातचीत करते आरोपी युवक,- फोटो : YAMUNA NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed