फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two people died in road accidents

Yamuna Nagar News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Thu, 25 Dec 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two people died in road accidents
यमुनानगर। जिले में सड़क हादसे जानलेवा साबित हो रहे हैं। ताजा दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक फैक्टरी में कार्यरत वेल्डर की मौत ने सड़क सुरक्षा की पोल खोल दी है। दोनों ही मामलों में लापरवाही सामने आई है। एक ओर लोडेड ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की जान चली गई, तो दूसरी ओर ड्यूटी से लौट रहे वेल्डर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इन हादसों के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना जिले के बाईपास पर जगाधरी रोड स्थित ईंट भट्ठे के पास की है। यहां गांव भमनौली निवासी संजीव कुमार उर्फ भीम की लोडेड ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। संजीव अपने चाचा राज कुमार के साथ पॉपुलर की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर यमुनानगर जा रहा था। ट्रैक्टर गांव के ही राहुल कुमार का था, जिसे विकास कुमार निवासी गांव मिल्क खास चला रहा था। रास्ते में बाईपास पंजेटो से आगे जगाधरी की ओर ईंट भट्ठे के पास पेशाब करने के लिए ट्रैक्टर रुकवाया गया। तीनों लोग नीचे उतरकर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर खड़े हो गए। इसी दौरान चालक ट्रैक्टर को आगे लेकर गया और संजीव को बैठाने के लिए जैसे ही ट्रैक्टर रोका, अचानक गलती से क्लच छूट गया। पॉपुर की लकड़ी से लदा ट्रैक्टर आगे से उठ गया और सड़क किनारे खड़े संजीव को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संजीव सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट आई और नाक से खून बहने लगा। हादसा होते ही राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। किसी ने एंबुलेंस को सूचना दी और घायल संजीव को सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

----
अकेला कमाने वाला था संजीव
राज कुमार ने बताया कि संजीव परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके पिता सेठपाल की करीब चार-पांच साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में बड़ा बेटा यशपाल पैरालाइज होने के कारण घर पर ही रहता है। संजीव खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता था और उसके खुद के दो छोटे बच्चे हैं। उसकी अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना मंडेबर-फर्कपुर रोड की है। यहां चंद्रपुर वर्कर्स प्राइवेट लिमिटेड में वेल्डर के रूप में कार्यरत किशोर कुमार (53) की सड़क हादसे में मौत हो गई। किशोर कुमार निवासी राम नगर, जगाधरी वर्कशॉप थे। वह सुबह करीब 7:30 बजे स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी के लिए फैक्टरी गए थे। शाम करीब 5 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौटते समय मंडेबर से फर्कपुर की ओर आते हुए पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस पर स्कूटी सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई और किशोर कुमार सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर में गहरी चोट आई। सूचना मिलने पर उनके दोस्त राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस की मदद से किशोर कुमार को सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

-----
जिले में अभी तक गवां चुके 224 लोग जान
इन दोनों हादसों ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की भयावह स्थिति को उजागर कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार, जिले में इस साल जनवरी से अब तक कुल 486 सड़क हादसे हो चुके हैं। इनमें 224 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 407 लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रहे हादसे यह साफ संकेत दे रहे हैं कि तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और भी भयावह हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed