फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   two people died in road accident

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
two people died in road accident
जिले के अलग अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं बिलासपुर के मलिकपुर बांगर के पास वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विशाल कॉलोनी चांदपुर निवासी बिलाल अहमद ने पुलिस को बताया कि 24 अक्तूबर की रात को खाना खाने के बाद वह अपने दोस्त विजय कॉलोनी निवासी कुंदन कुमार के साथ पैदल घूम रहा था। जब वे दोनों रेलवे ओवर ब्रिज पर पहुंचे तो विश्वकर्मा चौक की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने कमानी चौक की तरफ से आ रहे अन्य बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। उसने अपने दोस्त की मदद से घायलों को संभाला। उन्होंने इस हादसे में घायल कॉलोनी के जितेंद्र सिंह को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। उपचार के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, बिलासपुर के मलिकपुर बांगर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साढौरा थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा निवासी राकेश कुमार (32) की मौत हो गई। वीरवार को राकेश कुमार अपने निजी काम से लेदी की तरफ गया था। देर शाम जब वह वहां से घर लौट रहा था तो रास्ते में मलिकपुर बांगर के नजदीक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed