फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two more accused of robbing the bullion arrested

Yamuna Nagar News: सर्राफ को लूटने वाले दो और आरोपी धरे

Sat, 04 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two more accused of robbing the bullion arrested
यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र के कोट बसांवा सिंह गांव में सर्राफ जगाधरी निवासी जसपाल को लूटने के आरोप में सीआईए दो की टीम ने कैल बाइपास से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान लेदा खादर गांव निवासी रिजवान और मलिकपुर बांगर निवासी भीष्म उर्फ फौजी के रूप में हुई है। आरोपी उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन

इससे पहले वीरवार देर शाम को पुलिस ने इस मामले में कलेसर जंगल के पास से करनाल के छाप्पर गांव निवासी पवन उर्फ शुभम व कोट निवासी इनायत को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही दोनों आरोपियाें को काबू किया गया।
विज्ञापन

दोनों आरोपियाें को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से लूटे गए गहने, नकदी व वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाएंगे। सीआईए दो प्रभारी राज कुमार ने बताया कि 28 दिसंबर 2024 की शाम को कोट बसावा सिंह में चारों आरोपियों ने हथियार दिखाकर सर्राफ जसपाल से ज्वैलरी से भरा बैग लूटा था। बैग में आठ तोले सोने, सात किलोग्राम चांदी के गहने और पांच हजार रुपये थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed