फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two miscreants snatched her purse, woman injured after falling down

Yamuna Nagar News: दो बदमाशों ने झपटा पर्स, नीचे गिरने से महिला घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants snatched her purse, woman injured after falling down
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अस्पताल से साथी के साथ बाइक पर लौट रही महिला के हाथ से दो बदमाशों ने पर्स झपट लिया। वारदात के समय महिला अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गई। इससे वह घायल हो गई। पर्स में मोबाइल, नकदी व दस्तावेज थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक पर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



गोविंद विहार कॉलोनी निवासी सीमा सिब्बल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सत्यम अस्पताल में प्राइवेट नौकरी करता है। रात करीब आठ बजे वह अस्पताल से ड्यूटी खत्म करके अपने साथी कर्मचारी की बाइक पर घर जा रही थी। वर्कशॉप रोड पर जब वह गाबा पैलेस के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर दो अज्ञात युवक आए। उनकी बाइक के नजदीक अपनी बाइक लगाकर उन्होंने उसके हाथ से झटका मारकर पर्स छीन लिया। झटका लगने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जब उसका साथी कर्मचारी उसे संभालने लगा तो दोनों बदमाश जगाधरी वर्कशॉप की तरफ फरार हो गए। नीचे गिरने से उसकी टांगों पर चोटें आई और पेंट फट गई। उसके पर्स में मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड व दो हजार रुपये थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों की मदद से उसके साथी ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया और उपचार दिलाया। फर्कपुर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed