फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two miscreants looted one lakh rupees by intoxicating the medical store's employee

मेडिकल स्टोर के कारिंदे को नशीला पदार्थ सुंघाकर दो बदमाशों ने लूटे एक लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants looted one lakh rupees by intoxicating the medical store's employee
यमुनानगर। वर्कशॉप रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बाहर दो बदमाशों ने पुरी मेडिकोज के कारिंदे को नशीला पदार्थ सुंघाकर एक लाख रुपये ले लिए। कारिंदा बैंक से चेक कैश करवाकर वापस मेडिकल स्टोर पर लौट रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी सन्नी उर्फ गौरव कक्कड़ ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहीद भगत सिंह चौक स्थित मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है। शुक्रवार को वह एक लाख रुपये का चेक कैश कराने के लिए वर्कशॉप रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया में गया। बैंक से कैश लेने के बाद करीब डेढ़ बजे जब वह बाहर आया तो उसे वहां दो युवक मिले। आरोपियों ने किसी जगह का पता पूछने के लिए एक पर्ची उसके सामने की। जब वह पर्ची को देखने लगा तो उन्होंने उसे कोई नशीली चीज सुंघा दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह प्रेम नगर की एक गली में था। उसके पास से एक लाख रुपये गायब थे। वह किसी तरह पैदल बैंक ऑफ इंडिया के पास पहुंचा। उसने इसकी सूचना मेडिकल स्टोर मालिक प्रबोध पुरी को दी। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed