फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two members of the gang to control interstate bike thief

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य काबू

Mon, 01 Jun 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Mon, 01 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
सीआईए पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आरोपी ट्रेन या बस के माध्यम से हरियाणा में आते थे और बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद उत्तरप्रदेश में चले जाते थे। आरोपी हरियाणा से चोरी की गईं बाइक को उत्तरप्रदेश में बेचते थे।

आरोपियों के पास से 11 बाइक बरामद की गईं, वहीं एंटी थैफ्ट सेल ने भी दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह बाइक बरामद की गईं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।  
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार के निर्देशानुसार निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में सीआईए पुलिस टीम का गठन किया गया। सीआईए पुलिस टीम यमुनानगर ने सूचना के आधार पर दो मोटरसाइकिल चोर सरसावा निवासी अरमान और संजय को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि यमुनानगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से उन्होंने करीब 11 मोटरसाइकिलें चोरी की हैं और इन चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए उतरप्रदेश में अलग-अलग ठिकानों पर रखा हुआ है।

पुलिस प्रवक्ता ने आरोपियों के कब्जे से अब तक यमुनानगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 11 चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

आरोपियों ने बताया कि वे उत्तरप्रदेश से बस या रेल द्वारा यमुनानगर में आते थे और शहर में घूमते रहते थे और मौका पाकर घर, दुकान के बाहर या सार्वजनिक स्थानों से मोटरसाइकिलों का ताला तोड़कर उसको उठाकर उत्तरप्रदेश में ले जाते थे।

वहीं एंटी थैफ्ट व्हीकल सेल की टीम ने भी दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह बाइक बरामद की।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने गांव बाडी माजरा से चोरीशुदा बाइक सहित पुराना हमीदा निवासी इंतजार व टपरीवास निवासी संजय को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पूछताछ के दौरान आरोपी इंतजार से यमुनानगर से पांच चोरीशुदा मोटरसाइकिलें व आरोपी संजय से एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा एंटी व्हीकल थैफ्ट सेल सैल की टीम ने एक कार रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 02-6972 को अधीन धारा 47 पुलिस एक्ट के तहत कब्जे में लिया है।


इस कार के बारे में  तफ्तीश करने के दौरान पता चला है कि यह कार नोएडा से वर्ष 2013 में चोरी की गई थी जिसकी नकली रजिस्ट्रेशन कापी संजू वासी डमौली थाना छछरौली ने बनवाई थी। बता दें कि संजू की कुछ समय पहले थाना छछरौली के एरिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed