फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Following protests, the Municipal Corporation replaced the statue of Shaheed Bhagat Singh installed at the square.

Yamuna Nagar News: विरोध के बाद नगर निगम ने बदली चौक पर लगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा

Thu, 22 Oct 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 22 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Following protests, the Municipal Corporation replaced the statue of Shaheed Bhagat Singh installed at the square.
चौक पर स्थापित की गई नई प्रतिमा। प्रवक्ता
जगाधरी। चौक के नवीनीकरण के बाद स्थापित की गई शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के संबंध में विरोध के बाद नगर निगम ने इसे बदल दिया है। बुधवार को निगम की ओर से अब चौक पर दस फीट ऊंची नई मूर्ति लगाई गई है। प्रतिमा बदलने की मांग को लेकर युवा और सामाजिक संगठन लगातार आवाज उठा रहे थे। इसके बाद नगर निगम ने कदम उठाया है। पहले चौक पर 5.11 फीट की प्रतिमा लगाई थी और यहां पर सवा दस फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई है। हालांकि पहले की तरह यह प्रतिमा भी कवर ही है। अभी प्रतिमा का पर्दा हटाया नहीं गया है।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर 28 सितंबर को कुछ युवकों ने चौक पर लगी प्रतिमा का पर्दा हटा दिया था। इसके बाद प्रतिमा के चेहरे की बनावट को लेकर सोशल मीडिया के साथ लोगों में चर्चाएं शुरू हो गई थी। लोगों ने प्रतिमा शहीद भगत सिंह की जगह भाजपा के नेता के होने की बात कही थी। इसे लेकर चार अक्तूबर को महाकाल ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गुर्जर टापू के नेतृत्व में युवाओं ने विरोध जताया था। उस दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने 15 अक्तूबर तक प्रतिमा बदलने का आश्वासन दिया था। निर्धारित समय तक प्रतिमा नहीं बदले जाने पर युवाओं और सामाजिक संगठनों ने 18 अक्तूबर को प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। 18 अक्तूबर को प्रदर्शन करने पहुंचे युवाओं को पुलिस ने खदेड़ दिया था। इसके बाद युवाओं ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी थी। प्रतिमा बदलने को लेकर लगातार उठ रही मांग के बीच बुधवार को नगर निगम ने पुरानी प्रतिमा हटाकर नई मूर्ति स्थापित कर दी। इससे प्रतिमा को लेकर चल रहा विवाद अब निगम की कार्रवाई के बाद चर्चा में है। हालांकि अभी नई प्रतिमा पर पॉलिथीन लगी हुई और यह उतारी नहीं गई है।वहीं डिजाइन में यह पहले वाली प्रतिमा से मेल खाती है। ऐसे में लोगों के बीच फिर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम की कार्रवाई के दौरान चौक पर जाम लग गया। चौक पर प्रतिमा क्रेन से रखी गई थी। सड़क के बीच क्रेन खड़ी होने से हर तरफ से आवाजाही बाधित हो गई। जाम में लोग काफी देर फंसे रहे और पुलिस कर्मियों को व्यवस्था बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े की ट्रॉली में रख कर ले गए पुरानी मूर्ति
नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि चौक पर पूर्व में लगाई गई प्रतिमा शहीद भगत सिंह की थी। यह प्रतिमा छोटी थी, इस कारण इसे बदलकर दस फीट की मूर्ति लगाई गई है। बुधवार को नगर निगम ने विवादित प्रतिमा हटा दी और इसे कूड़ा लेकर जाने वाली एक ट्रॉली में लादकर ले जाया गया। इसे लोगों ने शहीदों का अपमान बताया है।

शहीद भगत सिंह देश के स्वाभिमान के प्रतीक
शहीद भगत सिंह देश की आन-बान और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा निर्धारित मानकों के अनुरूप स्थापित करवाना हमारी प्राथमिकता थी। अब चौक पर सवा दस फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की है, जिससे चौक की भव्यता बढ़ेगी और शहीद भगत सिंह के प्रति सम्मान की भावना और सशक्त होगी। पुरानी प्रतिमा कर्मचारियों ने हटा दी है, लेकिन कचरा उठाने वाली ट्रॉली में इसे लादकर लाया गया है, इसकी जानकारी नहीं है। इसके बारे में पता किया जाएगा। यदि ऐसी लापरवाही की गई है तो कार्रवाई की जाएगी।
सुमन बहमनी, मेयर

चौक पर स्थापित की गई नई प्रतिमा। प्रवक्ता

चौक पर स्थापित की गई नई प्रतिमा। प्रवक्ता

चौक पर स्थापित की गई नई प्रतिमा। प्रवक्ता

चौक पर स्थापित की गई नई प्रतिमा। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed