फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two lakh rupees cheated from the youth in the name of getting a job in Dubai, did not even return the original passport

दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगे दो लाख रुपये, असली पासपोर्ट भी नहीं किया वापस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees cheated from the youth in the name of getting a job in Dubai, did not even return the original passport
यमुनानगर।
विज्ञापन

दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों ने दयालगढ़ निवासी तिलक राज से दो लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने न तो उसका दुबई का वीजा लगाया और न ही उसे नौकरी दिलवाई। आरोपी ठग शिकायतकर्ता तिलक राज का असली पासपोर्ट भी ले गए। विदेश न भेजने पर जब शिकायतकर्ता आरोपियों के दफ्तर पहुंचा तो आरोपी दफ्तर बंद कर फरार मिले। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने कई लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे हैं। बूड़िया थाना पुलिस ने मामले में महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दयालगढ़ निवासी तिलक राज ने बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते मार्च माह में उसने फेसबुक पर विदेश में नौकरी पाने का विज्ञापन देखा था। जिसके बाद उसने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया। इस दौरान उसकी बातचीत चंडीगढ़ निवासी धर्मवीर से हुई। आरोपी ने उसे बताया कि उनका चंडीगढ़ सेक्टर 34 ए में ऑफ राइजिंग ओवरसीज के नाम से दफ्तर है। वे लोगों को विदेश भेजने, वीजा लगवाने व विदेश में नौकरी दिलाने का काम करते हैं। तब उसने आरोपी से अपना वीजा लगवाने की बात की। आरोपी धर्मवीर ने उसे अपने दफ्तर बुलाया। इसके बाद वह आरोपियों के दफ्तर गया। जहां उसकी मुलाकात धर्मवीर, अश्विनी व कोमल के साथ हुई। आरोपियों ने उससे पासपोर्ट, दसवीं का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज मांगे। इस दौरान आरोपियों ने उसे दुबई भेजने और वहां नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये खर्च आने की बात कही। इसके बाद आरोपी धर्मवीर यमुनानगर आया। यहां आरोपी ने उससे असली पासपोर्ट, दस्तावेज और 80 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन

आरोपी ने उनकी फाइल दुबई के लिए लगाने की बात कही। 12 अप्रैल को वह अपने दोस्त के साथ आरोपी के दफ्तर किया। जहां उससे एक इकरारनामा लिखवाया और 80 हजार रुपये लिए। बाकी के 40 हजार रुपये वीजा लगने के बाद देने तय हुए। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे बताया कि उसका वीजा लग गया है। उसकी टिकट भी आ गई है। 22 मई को दिल्ली से दुबई की फ्लाइट में उसे जाना है। उसने आरोपी को बकाया 40 हजार रुपये भी दे दिए। तब आरोपी ने यमुनानगर आकर वीजा व टिकट देने की बात कही। इसके बाद उसने आरोपी का इंतजार किया, लेकिन आरोपी नहीं आया और न ही उसके फोन पर संपर्क हुआ। जब वह आरोपियों के दफ्तर पहुंचा तो वह भी बंद मिला। उसके बाहर लगे बोर्ड व बेनर सब उतरे हुए थे। यह देख वह हैरान रह गया। आसपास के लोगों ने बताया कि ये कंपनी लोगों के साथ फ्रॉड करके भाग गई है। बूड़िया थाना प्रभारी पूर्ण सिंह का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed