फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two lakh, 70 thousand sought from pharmacist in the name of compromise in rape case

दुष्कर्म मामले में समझौता करवाने के नाम पर फार्मासिस्ट से मांगे दो लाख, 70 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two lakh, 70 thousand sought from pharmacist in the name of compromise in rape case
यमुनानगर। महिला थाने में दी दुष्कर्म करने की शिकायत में समझौता करवाने के नाम पर फार्मासिस्ट से दो लाख रुपये की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने 70 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बिलासपुर क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही फार्मासिस्ट पर दुष्कर्म करने व जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया था। इस मामले में दोनों पक्ष महिला थाना पहुंचे थे। जहां युवती पक्ष के एक व्यक्ति ने दो लाख रुपये की मांग की। बाद में एक लाख 20 हजार रुपये देने तय हुए। 50 हजार रुपये आरोपी को दे दिए गए थे। बकाया 70 हजार रुपये देने के लिए आरोपी ने फार्मासिस्ट के भाई को जिला न्यायिक परिसर के सामने अनाजमंडी गेट पर बुलाया था। तभी सेक्टर 17 थाना पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

बिलासपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी अजय शर्मा ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई अरुण शर्मा मुगलवाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत है। उनके गांव की ही एक लड़की ने उसके व उसके माता पिता को जातिसूचक शब्द बोलने और उसके भाई अरुण शर्मा पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस बारे में उसने महिला थाने में शिकायत दी थी। मामले में बातचीत के लिए 27 मार्च को दोनों पक्षों को महिला थाना में बुलाया था। निर्धारित तिथि पर दोनों पक्ष महिला थाना में आए थे। उनके साथ गांव के मौजिज लोग भी थे। लड़की के साथ उसके परिवार वाले व बिलासपुर निवासी राकेश कुमार उर्फ राजू भी आया था।
विज्ञापन

थाने में दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत के लिए समय लेकर चले गए थे। जब वे थाने से बाहर निकले तो राकेश उर्फ राजू ने उनसे मामले में समझौता करवाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में फंसवाने की धमकी दी थी। युवती द्वारा दी गई शिकायत के संबंध में दोनों पक्ष 31 मार्च को फिर से महिला थाने में पहुंचे थे। तब समझौता करवाने के लिए आरोपी राकेश उर्फ राजू से एक लाख 20 हजार रुपये में बात तय हो गई थी। आरोपी राकेश ने एडवांश 50 हजार रुपये की मांग की थी। तब उन्होंने बिलासपुर निवासी विजय शर्मा को 50 हजार रुपये दिए। यह रुपये उसने उसके सामने ही राकेश उर्फ राजू को महिला थाना के बाहर दे दिए थे। बकाया 70 हजार रुपये देने के लिए आरोपी राकेश ने उन्हें वीरवार को जगाधरी अनाजमंडी गेट पर जिला न्यायिक परिसर के सामने बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सेक्टर 17 थाना प्रभारी रामफल, एसआई रामकुमार, एसआई जसवंत सिंह, सिपाही सचिन की टीम बनाई गई। 70 हजार रुपयों के नोटों पर रंग लगाया। देर शाम करीब छह बजे पुलिस टीम जिला न्यायिक परिसर के पास खड़ी हो गई। इसके बाद वो और विजय शर्मा 70 हजार रुपयों को एक बंडल में लपेटकर जगाधरी अनाजमंडी गेट पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद आरोपी राकेश उर्फ राजू वहां पहुंच गया। उन्होंने आरोपी राकेश के हाथ में जैसे ही रुपये दिए, तभी पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी राकेश उर्फ राजू के खिलाफ झूठे केस में फंसाने का भय दिखाकर जबरन वसूली करने के आरोप में केस दर्ज किया। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर रही है। उधर सेक्टर 17 थाना प्रभारी रामफल का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पहले लिए गए रुपयों की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed