फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   two injured in road accident

सडक हादसे में मामा-भांजा घायल

Fri, 01 Aug 2014 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Fri, 01 Aug 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
two injured in road  accident
संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा गुरुवार बाद दोपहर जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन


देहरादून के पास स्थित गांव सैंसपुर निवासी रणदीप पुंडीर (55) अपने भांजे प्रदीप (25) के साथ बाइक पर यमुनानगर की ओर आ रहे थे। बाइक भांजा प्रदीप चला रहा था, जबकि रणदीप पीछे बैठे थे। जब वह गांव अराईयांवाला स्थित नागल ड्रेन के पुल के पास पहुंचे तो बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया।
विज्ञापन


जिसे बचाने के लिए प्रदीप ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल फिसल गई और दोनों दूर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रदीप ने हेलमेट पहना हुआ था। सड़क पर गिरते ही हेलमेट के टुकड़े हो गए। यदि चालक प्रदीप ने हेलमेट न पहना होता तो हादसा और गंभीर होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और फोन कर एंबुलेंस बुलवाई। जिसके बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस से यमुनानगर ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार प्रदीप को गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि रणदीप की टांग बुरी तरह जख्मी है। फिलहाल दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कर लिया गया है और उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed