फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   TWO HOWER, UNNONE, theep, arrested, friends

दो घंटे में दो लूट को अंजाम देने वाले तीन लुटेरे दोस्त गिरफ्तार

Thu, 05 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Thu, 05 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
TWO HOWER, UNNONE, theep, arrested, friends
theap - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। हाल ही में अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले तीन दोस्त पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जो बीती 22 दिसंबर को मानकपुर के समीप दो घंटे के भीतर दो लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। डिटेक्टिव स्टाफ ने तीनों आरोपियों को गुरुवार रात खारवन रोड से लूट की एक और वारदात की प्लानिंग करते धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने चार-पांच अन्य वारदातें भी कबूली वहीं, उन से अन्य कई खुलासे होने की उम्मीद है।
बीती 22 दिसंबर को मानकपुर के पास हुई लूट की दो घटनाओं की जांच का जिम्मा डिटेक्टिव स्टाफ को मिला। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज प्रदीप राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में तीन लोग खारवन मोड पर घूम रहे हैं। इस पर उन्होंने टीम का गठन कर मौके से दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान सरस्वती कॉलोनी निवासी श्यामसुंदर, गांधीनगर निवासी नोनी व गंगानगर निवासी शिवा बताई। तीनों ने 22 दिसंबर को मानकपुर के पास हुई लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ लूट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन


बॉक्स
बेरोजगारी के कारण चुना अपराध का रास्ता:
तीनों आरोपियों ने बताया कि वह तीनों दोस्त हैं और हाल ही में वह लूट जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं।
पुलिस सूत्रों की मानें तो तीनों ने पूछताछ में बताया कि बेरोजगारी के कारण उन्हें अपराध का रास्ता चुनना पड़ा। आरोपी वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक के पार्टस बेचने की फिराक में थे, इसलिए उन्होंने बाइक को खोल कर उसके पार्टस घर पर रखे हुए था। इन पार्टस के अलावा आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया सरिया और हेलमेट व नकदी बरामद कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
उप्पल मॉल के सेल्स मैनेजर व मैटल फैक्ट्री के कर्मचारी को था लूटा:
 22 दिसंबर को बाइक सवार तीनों आरोपियों ने एनएच-73ए पर मानकपुर के समीप बाइक पर घर लौट रहे उप्पल मॉल के सेल्स मैनेजर छछरौली निवासी राकेश पर सरिये से हमला कर 1200 की नकदी व एक बैग लूट लिया, जिसमें चेकबुक व एटीएम कार्ड थे। इसके दो घंटे के भीतर मानकपुर के समीप ही जगाधरी स्थित मैटल फैक्ट्री से बाइक पर वापस लौट रहे कर्मचारी लोप्यो निवासी कमलजीत पर सरिये से हमला कर मोबाइल व बैग छीन लिया, जिसमें 1400 रुपये थे। दोनों वारदातों को सुलझाने का जिम्मा डिटेक्टिव स्टाफ को दिया गया था। वारदात के 13 दिन बाद ही स्टाफ की टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर यशपाल मलिक, जयपाल, गुरदीप, कांस्टेबल सोहन ने आरोपियों को बुधवार देर शाम खारवन रोड से लूट की अन्य वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग करते काबू कर लिया।


बॉक्स
कबूली चार-पांच और वारदात, कई खुलासे होने की उम्मीद:
दोनों वारदातों के अलावा आरोपियों ने पूछताछ में चार-पांच वारदातें कबूली, जिनमें उन्होंने सुनसान रास्ते से जा रहे लोगों को रोक कर 500 से एक हजार रुपये की नकदी लूट की घटनाओं को अंजाम देना कबूल लिया, लेकिन पुलिस के पास इन घटनाओं की शिकायतें नहीं आई हैं। पुलिस को कहना है कि इस संबंध में अगर शिकायत आती है तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



वर्जन
आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से वारदात में इंस्तेमाल की गई बाइक, सरिया, पैसे बरामद कर लिए गए हैं। अभी पूछताछ जारी है, जिसमें उन से अन्य कई खुलाने होने की उम्मीद है।
प्रदीप राणा, इंचार्ज, डिटेक्टिव स्टाफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed