फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two friends death in accident

कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two friends death in accident
तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने पीजीआई रेफर किया। जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसा सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे पर गांव धौडंग के पास हुआ। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। नंदा कॉलोनी निवासी नानू अहमद ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा लड़का शुभम अली उर्फ मोनू (23) शुक्रवार शाम को अपने दोस्त मुस्तकीन के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर घर से रादौर जा रहे थे। बाइक उसका बेटा शुभम अली चला रहा था, जबकि मुस्तकीन पीछे बैठा हुआ था। देर शाम करीब छह बजे जब वे दोनों सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड पर गांव धौडंग से आगे एशियन कॉलेज के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार वेन्यू कार आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सीधी टक्कर उसके बेटे की बाइक में मारी। टक्कर लगते ही उसका बेटा शुभम व दोस्त मुस्तकीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर उपचार के दौरान उसके बेटे शुभम की मौत हो गई। जबकि उसके बेटे के दोस्त मुस्तकीन की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर किया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले दिया। सदर थाना प्रभारी मनोज का कहना है कि मामले में कार चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। जबकि दूसरे का उपचार पीजीआई में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed