फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two friends cheated of Rs 12 lakh in the name of selling house, case registered

Yamuna Nagar News: मकान बेचने के नाम पर दो दोस्तों से ठगे 12 लाख रुपये, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Two friends cheated of Rs 12 lakh in the name of selling house, case registered
यमुनानगर। शातिर ठगों ने रेलवे कॉलोनी में मकान बेचने के नाम पर मॉडल टाउन निवासी मनोज खुराना व उसके दोस्त विष्णु नगर निवासी संजीव कुमार से 12 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है रेलवे कॉलोनी निवासी अमरजीत सिंह 14 लाख रुपये में मकान बेचने का बयाना कर उनसे 12 लाख रुपये ले लिए। बाद में रजिस्ट्री किसी नरेंद्र के नाम करवा दी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माडल कॉलोनी निवासी मनोज खुराना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने व विष्णु नगर निवासी संजीव कुमार ने रेलवे कालोनी निवासी अमरजीत सिंह के साथ रेलवे कॉलोनी स्थित मकान नंबर 268 डी को 14 लाख रुपये में बेचने का बयाना किया था। जिसकी रजिस्ट्री की तारीख आठ नवंबर 2016 तय की गई थी। तय समय पर अमरजीत ने कहा कि उसकी बेटी की तबीयत खराब है। अभी रजिस्ट्री नहीं करा सकता। उसे दो लाख रुपये की जरूरत है। उसकी मजबूरी समझते हुए उसने व संजीव ने आरोपी को दो लाख रुपये दे दिए। आरोपी की बेटी तबीयत खराब होने पर रजिस्ट्री की तारीख बढ़ाकर 30 अगस्त 2017 तय कर दी गई। लेकिन इस तारीख पर भी आरोपी अमरजीत रजिस्ट्री कराने के लिए नहीं आया। जिस पर उन्होंने 11 दिसंबर 2017 को उसके खिलाफ न्यायालय में दावा डाल दिया था। इसके बाद 26 अप्रैल 2018 को आरोपी अमरजीत न्यायालय में पेश हुआ। उसने बयान दिया था कि वह रजिस्ट्री करा देगा, लेकिन उसे दो लाख रुपये की अभी बहुत जरूरत है। आरोपी की मजबूरी देखते हुए उन्होंने उसे दो लाख रुपये और दे दिए और न्यायालय से केस वापस ले लिया। इस तरह से आरोपी ने मकान बेचने के लिए उनसे अलग अलग करके 12 लाख रुपये ले लिए लेकिन मकान की रजिस्ट्री उनके नाम नहीं कराई। जब उन्होंने अपने स्तर से जांच की तो पता लगा कि आरोपी अमरजीत ने इस मकान की रजिस्ट्री किसी नरेंद्र के नाम करा रखी है और इस मकान पर अनिल त्यागी ने कब्जा लिया हुआ है। आरोप है कि आरोपी अमरजीत व अनिल त्यागी मिले हुए हैं ताकि न्यायालय में उनके नाम डिग्री न हो सके। मामले का पता चलने पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी अमरजीत व नरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed