फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two financiers named for beating and threatening a teacher

Yamuna Nagar News: शिक्षक को पीटने, धमकाने के आरोप में दो फाइनेंसर नामजद

Mon, 17 Nov 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two financiers named for beating and threatening a teacher
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उधार लिए 5.62 लाख रुपये के बदले 7.10 लाख रुपये लौटने पर भी दो फाइनेंसर ने 13 लाख रुपये और मांगे। इसके साथ ही धमकाया, पीटा व जान से मारने की धमकी दी। यह आरोप गधौली स्थित सरकारी स्कूल के शिक्षक गंदपुरा निवासी हरिचंद ने लगाए और फर्कपुर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर सूदखोरों को विभिन्न धाराओं में नामजद किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव गंदापुरा निवासी हरिचंद ने बताया कि वह गधौली के राजकीय विद्यालय में शिक्षक हैं। वह इस समय एकता विहार में परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहे हैं। वर्ष-2023 में माता-पिता के इलाज के लिए रुपयों की जरूरत थी तो वर्कशॉप निवासी विक्की सागर से मिला। विक्की ने शहीद भगत सिंह चौक के पास रहने वाले राहत गंभीर से मिलाया। अलग-अलग समय पर राहत गंभीर से 5.62 लाख रुपये का कर्ज लिया। इसमें फाइल चार्ज व विक्की सागर की कमीशन काटकर राशि उसके व उसकी पत्नी के खाते में ट्रांसफर की। हरिचंद ने आरोप लगाया कि समय पर ब्याज चुकाया और मूल राशि लौटाई। करीब पांच लाख 10 हजार रुपये एटीएम व स्कैनर के जरिए और दो लाख रुपये नकद लौटाए।
विज्ञापन

विक्की सागर को 59 हजार रुपये कमीशन दिया। इसके बाद भी यह लोग 13 लाख रुपये और मांग रहे हैं। साथ ही आरोप है कि यह लोग प्लॉट हड़पने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। घर पर आकर परिवार को धमकाने व पीटने और बाइक छीनकर ले जाने के भी आरोप हैं। हरिचंद ने बताया कि यह लोग गारंटी के तौर पर रखे ब्लैंक चेक, स्टांप पेपर, एटीएम कार्ड भी नहीं दे रहे। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed