{"_id":"664bd8e57bb0b0567509ac24","slug":"two-drivers-misbehaved-with-the-mining-department-team-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119306-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खनन विभाग की टीम से दो वाहन चालकों ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खनन विभाग की टीम से दो वाहन चालकों ने की अभद्रता
Tue, 21 May 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 21 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। बेलगढ़ खनन जोन में टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे खनन विभाग के अधिकारियों के साथ दो गाड़ी चालकों ने अभद्रता की। इस दौरान खनन विभाग के कर्मचारियों को चकमा देकर एक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। दूसरी गाड़ी को खनन विभाग ने सीज किया है। खनन निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रताप नगर पुलिस को दी शिकायत में खनन निरीक्षक रोहित ने बताया कि 18 मई की रात को वह खनन क्षेत्र बेलगढ़ में मौका निरीक्षण करने गए थे । उनके साथ बेलगढ़ चौकी से पुलिस कर्मचारी और खनन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। जब वह खनन सामग्री से लोड वाहनों के कागजात चेक कर रहे थे तो खनन क्षेत्र बेलगढ़ से खनन सामग्री लेकर दो गाड़ियां आई।
विज्ञापन
उन्होंने उन्हें निरीक्षण के लिए रोका, आरोप है कि गाड़ी चालकों ने उनकी टीम और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। साथ ही उनमें से एक चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं दूसरी गाड़ी को उन्होंने सीज कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। प्रताप नगर थाना प्रभारी सतनाम का कहना है कि खनन निरीक्षक रोहित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन